Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Bollywood Trending Latest News Top 10 Entertainment Latest News Alia Bhatt Ranbir Kapoor in London Photos Viral

बॉलीवुड मसाला: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप

1- फेक वेडिंग इंवाइट के बीच लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, फोटो हुईं वायरल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी पूरे बॉलीवुड में मशहूर है। ये लव बर्ड्स आजकल लंदन में हैं। और...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 24 Oct 2019 10:25 AM
हमें फॉलो करें

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी पूरे बॉलीवुड में मशहूर है। ये लव बर्ड्स आजकल लंदन में हैं। और दिवाली से पहले का वेकेशनल एंजॉय कर रहे हैं। दोनों की साथ में एक फिल्म भी आने वाली है जिसका नाम ‘ब्रह्मास्त्र’ है। पहले ये फिल्म इसी साल रिलीज होनी तय हुई थी लेकिन बाद में करण जौहर और उनके प्रोडक्शन हाउस ने तय किया कि ये फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी। 

श्रीलंका ट्रिप से सारा अली खान ने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वे एंजॉय करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सारा बीच व्यू एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। पूल में बिकिनी पहने कभी कॉफी तो कभी नारियल पानी पीती नजर आ रही हैं। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन प्रेग्नेंट हैं। कल्कि ने ये बड़ी अनाउंसमेंट एचटी ब्रंच को इंटरव्यू देते हुए की। अब कल्कि के प्रेग्नेंसी को 6 महीने हो चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉट करते हुए दिखीं। इसके बाद कल्कि ने अपनी प्रेग्नेंसी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसके बाद फैंस सहित कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है। दोनों की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर’ सुपरहिट साबित हुई है और 300 करोड़ के क्लब में भी शामिल होती दिखाई दी है। फिल्म के सक्सेस को एंजॉय करने के लिए स्टार्स ने एक पार्टी रखी जिसमें टाइगर श्रॉफ दिशा पाटनी के साथ पहुंचे। 

बॉलीवुड में आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अपना जन्मदिन मना रही हैं। मल्लिका का जन्म 24 अक्टूबर 1976 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा है। आज दुनियाभर में मल्लिका के हजारों फैन्स हैं, जो उनकी आने वाली हर नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मल्लिका को पहचान मिली साल 2004 में आई फिल्म 'मर्डर' से। मल्लिका ने कई बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं। 

बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की मुहिम में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना यूनिसेफ और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से जुड़ गए हैं।  अब वह UNICEF के महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़कर महिलाओं और बच्चों के प्रति यौन अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे।

आयुष्मान खुराना के अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं जिनका विषय हमेशा हटकर होता है। इसमें 'विक्की डोनर', 'बधाई हो' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्म में शामिल हैं। पिछले महीने उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब एक बार फिर आयुष्मान को एक नए अंदाज में देखने को मिलेगा। 

भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव की मच-अवेटेड फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ का रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। फिल्‍म इस साल छठ के मौके पर रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्‍म के प्रोड्यूसर उमाशंकर प्रसाद ने दी है। इस फिल्‍म में लंबे समय बाद खेसारीलाल यादव के साथ एक्‍टर स्‍मृति सिन्‍हा नजर आने वाली हैं। दोनों की इस जोड़ी का बॉक्‍स ऑफिस पर बेसब्री से इंताजर किया जा रहा है। 

आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला से जुड़ा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वहीं फिल्म उजड़ा चमन के डायरेक्टर अपने फैंस को लगातार चौंकाने वाला खुलासा कर रहे हैं। 8 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म उजड़ा चमन अब अपने रिलीज डेट के एक हप्ते पहले ही रिलीज होने वाली है। 

मलाइका अरोड़ा आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने इस जन्मदिन के मौके पर मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग अपने कई खास दोस्तों के लिए पार्टी रखी। जहां इन सभी ने मिलकर काफी धमाल किया। मलाइका की बर्थडे पार्टी ज्वाइंन करने के बाद बॉयफ्रेंड अर्जुन ने मलाइका को एक बहुत ही प्यारा गिफ्ट किया है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें