Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़bollywood round up top 10 entertainment news and gossip in hindi

बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं भूमिका चावला, कहा- तुम्हें बात करनी चाहिए थी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम एस धोनी में भूमिका चावला ने एक्टर की बहन का किरदार निभाया था। सुशांत के जाने के...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 4 July 2020 07:57 PM
हमें फॉलो करें

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम एस धोनी में भूमिका चावला ने एक्टर की बहन का किरदार निभाया था। सुशांत के जाने के बाद उन्होंने एक्टर को लेकर कई पोस्ट शेयर किए हैं। अब उन्होंने हाल ही में सुशांत को लेकर फिर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 20 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी फैन्स उनके जाने के गम से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सुशांते के फैन्स सोशल मीडिया पर बार-बार एक्टर के निधन पर सीबीआई की जांचे की मांग कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक यूजर ने कपिल के साथ गलत बिहेव किया।

आलिया भट्ट ने अपने घर में एक नए मेंबर का स्वागत किया है। बता दें कि वो नया मेंबर और कोई नहीं बल्कि एक बिल्ली है। आलिया ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। आलिया ने बहन शाहीन भट्ट और बिल्ली के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 2 लड़कियों की जोड़ी अब तिकड़ी बन गई है। मिलिए हमारी नई बेबी जुनिपर से। जुनिपर को सेल्फी लेना औप बेहद क्यूट होना आता है।

सरोज खान ने 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके इंतकाल से इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। बता दें कि बीती 24 जून को उनको सांस लेने में दिक्कत होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कपिल शर्मा का पॉप्युलर शो द कपिल शर्मा शो जल्द शुरू होने वाला है। शो के मेकर्स वापसी के लिए खूब तैयारियां कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच अर्चना पूरण सिंह की सीट को लेकर एक खबर आ रही है। दरअसल, टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक अब जो शो की शूटिंग शुरू होगी उसमें ऑडियंस नहीं होगी। शूट के दौरान कम ही लोग सेट पर होंगे क्योंकि सभी सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करेंगे। 

 

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म मैदान काफी समय से चर्चा में है। उनके फैन्स बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अब इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज का ऐलान कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवु़ड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं हैं, उन्होंने भी अपना एक्टिंग करियर साउथ की फिल्मों से शुरू किया था। प्रियंका की पहली फिल्म का नाम Thamizhan था जिसमें उनके साथ साउथ एक्टर विजय की जोड़ी दिखाई दी थी। 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स के लिए अक्सर दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब बिग बी ने एक पोस्ट शेयर कर हाथ से लिखने का महत्व बताया है। खास बात यह है कि उनकी इस पोस्ट पर कार्तिक आर्यन ने मजेदार कॉमेंट किया है, जिसे यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं। 

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ बॉयफ्रेंड एबान हाम्‍स के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एबान और कृष्णा की केमिस्ट्री फैन्स को भी खूब पसंद आती है। अब हाल ही में कृष्णा ने एबान के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें एबान ने उन्हें गले लगाया हुआ है। इस फोटो को शेयर करने के साथ कृष्णा ने दिल वाला इमोजी यूज किया है।

स्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहते हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। इनका प्यार भरा रिश्ता समय की कसौटी पर खरा उतरा है। दोनों के 28 साल का प्‍यार अभी भी वैसा ही बरकरार है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें