बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
नए साल के मौके पर बच्चों संग कंगना रनौत ने खूब किया डांस, देखें वीडियो कंगना रनौत ने नए साल के मौके पर अपनी टीम के लिए पार्टी का आयोजन किया है। यही नहीं इस मौके पर उनका बच्चों के साथ डांस करने का...
कंगना रनौत ने नए साल के मौके पर अपनी टीम के लिए पार्टी का आयोजन किया है। यही नहीं इस मौके पर उनका बच्चों के साथ डांस करने का वीडियो सामने आया है। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने उनका यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भतीजे पृथ्वीराज के साथ डांस करती दिख रही हैं। पृथ्वीराज के अलावा भी कुछ और बच्चे इस वीडियो में नजर आ रहे हैं। कंगना रनौत ने वाइट ड्रेस पहन रखी है और एकदम बच्चों की तरह ही वह भी डांस करती दिख रही हैं। वाइट गाउन पहने और पिंक रोज लगाए हुए कंगना रनौत 'कदी साड्डी गली' गाने पर डांस कर रही हैं। वहीं बच्चे उनके साथ डांस कर रहे हैं और कूदते दिख रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में जरुरतमंदों की मदद को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि फैन्स के साथ शेयर की है। दरअसल, सोनू के होमटाउन मोगा (पंजाब) में उनकी स्वर्गीय मां के नाम पर रोड का नाम रखा गया है। इस वजह से सोनू सूद काफी खुश हैं।
साल 2021 में कई सेलेब्स पैरेंट्स बनने वाले हैं। इसमें विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, सैफ अली खान-करीना कपूर, अनीता हसनंदानी-रोहित रेड्डी समेत अन्य कई सितारे शामिल हैं। इन एक्ट्रेसेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर फैन्स को चौंका दिया था। अब जल्द ही इन सेलेब्स के घर में किलकारियां गूंजने वाली हैं।
Bigg Boss 14: अली गोनी ने राखी सावंत को कहा- पागल औरत, बोले- बहुत टॉर्चर करूंगा
रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में राखी सावंत ने अली गोनी को टारगेट करना शुरू कर दिया है। शो के नए एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें राखी ने अली गोनी और जैस्मिन भसीन के रिश्ते पर सवाल उठाती नजर आती हैं। यह सुनकर अली इतना भड़क जाते हैं कि वह राखी सावंत को पागल औरत बोल देते हैं।
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों से गुजर रही हैं और इस महीने के अंत तक बच्चे को जन्म दे सकती हैं। क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर नन्हे मेहमान के आगमन को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। 2017 में शादी करने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का यह पहला बच्चा होगा। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बीते साल अगस्त में इसकी जानकारी दी थी।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने नए साल के मौके पर पार्टी का आयोजन किया है। जल्द ही मां बनने वालीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ओर से दी गई इस पार्टी में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या भी अपनी पत्नी नताशा स्टानकोविच के साथ नजर आए हैं। खुद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी समेत कई और मेहमान भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा विराट कोहली ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा कुर्सी पर बैठी हुई हैं, जबकि विराट कोहली उनके पीछे खड़े दिख रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने नए साल का जश्न गोवा में अर्जुन संग मनाया। इस खास मौके पर मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैन्स को न्यू ईयर की बधाई भी दी है।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा, साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या उनकी पत्नी नताशा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इन सबने साथ डिनर किया। विराट ने इस खास डिनर की दो तस्वीरें शेयर कीं और प्यार सा मैसेज लिखकर फैन्स को न्यू ईयर की बधाई दी।
आज से साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक नए साल का जश्न मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। ऐसे में एक्टर अक्षय कुमार ने भी अपने फैन्स को खास अंदाज में न्यू ईयर विश किया है।
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर द कपिल शर्मा शो के आने वाले एपिसोड में नजर आएंगे। सोनी टीवी ने शो के इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें अनिल और कपिल शर्मा मस्ती-मजाक करते नजर आ रहे हैं। शो में कपिल ने बताया कि अनिल ने उन्हें टीवी सीरीज 24 में एक रोल के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। हालांकि, कपिल ने सीरीज न करने की वजह भी बताई।