Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़bollywood round up top 10 entertainment bollywood news and gossip in hindi

बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप

फिल्म 'आशिकी' फेम राहुल रॉय हुए ब्रेन स्ट्रोक का शिकार, आईसीयू में हैं भर्ती सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' फेम राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक आया है। वह मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 29 Nov 2020 07:56 PM
हमें फॉलो करें

सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' फेम राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक आया है। वह मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल श्रीनगर में 'कारगिल' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी वह ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल के भाई ने इस खबर को कन्फर्म किया है और कहा कि एक्टर की हालत में सुधार आ रहा है।

सुनील शेट्टी ने हाल ही में सलमान खान के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की है। उन्होंने कहा कि सलमान हमेशा सभी की मदद के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि आप सेट पर काम करने वाले लोगों से पूछ सकते हैं कि सलमान कैसे हैं और फिर आपको पता चल जाएगा कि सलमान को सब भाई क्यों कहते हैं। 

सना खान निकाह के बाद से अपने शौहर के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं। अब सना ने फिर शौहर अनस सैयद के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सना ने ग्रीन और गोल्डन कलर का लहंगा पहना है और वहीं अनस ने गोल्डन शेरवानी पहनी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सना ने लिखा, 'आपको बुरी नजर से बचाए। नमाज के बाद और घर से निकलने से पहले इसे जरूर पढ़ें। हमेशा अपने पार्टनर घर से काम के लिए निकलने से पहले सूरह पढ़ें।'

ट्विंकल खन्ना अपने मजेदार सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। अब हाल ही में ट्विंकल ने अपनी मां डिम्पल कपाड़िया की फोटो शेयर कर मजेदार पोस्ट शेयर किया है। फोटो में ट्विंकल कुछ खाती हुई दिख रही हैं, वहीं डिम्पल, ट्विंकल को देख रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने लिखा, मुझे मेरी मां की परफॉर्मेंस बहुत पसंद है। तब भी जब वह एक्टिंग करती हैं कि उन्हें खाना बनाना आता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अर्जुन ने मलाइका को गले लगाया हुआ है और दोनों हंस रहे हैं। यह वीडियो धर्मशाला का है जब मलाइका, अर्जुन के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने वहां गई थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, जब तुम साथ होते हो तब कोई भी पल खराब नहीं होता।

कृष्णा अभिषेक और गोविंदा का विवाद इन दिनों काफी सुर्खियों में है। वही हाल ही में चंदन प्रभाकर ने कपिल शर्मा शो में कृष्णा को गोविंदा के नाम पर ताना मारा है। दरअसल, कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दिखाया गया कि शो में अनुपम खेर, सतीश कौशिक और पंकज त्रिपाठी पहुंचे। इस दौरान कृष्णा, अमिताभ बच्चन के किरदार में आए। 

नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ बिग बॉस में पहुंचीं। इस दौरान नेहा सभी से कहती हैं कि वह अपने लिए भाभी ढूंढ रही हैं और इस घर में उन्हें 3 सिंगल फीमेल कंटेस्टेंट्स पसंद हैं। वह 3 कंटेस्टेंट्स निक्की तंबोली, जैस्मिन भसीन और पवित्रा पुनिया हैं। दरअसल, शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें नेहा तीनों से कहती हैं कि उन्हें अपनी भाभी में 3 क्वालिटी चाहिए जो है एंटरटेनमेंट, रोमांस और टोनी के बिना कहे उनकी बातें समझना।

कपिल शर्मा ने किसानों के सपोर्ट में एक ट्वीट किया जिसके बाद एक यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया। लेकिन कपिल ने भी उस यूजर को करारा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी। दरअसल, कपिल ने ट्वीट किया, 'किसानो के मुद्दे को राजनीतिक रंग ना देते हुए बातचीत से इस मसले का हल निकालना चाहिए।कोई भी मुद्दा इतना बड़ा नहीं होता के बातचीत से उसका हल ना निकले।हम सब देशवासी किसान भाइयों के साथ हैं। यह हमारे अन्नदाता हैं।'

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फैन्स भी उनके वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। अब उन्होंने खुद का एक डांस वीडियो शेयर किया है।

बॉलीवुड जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होती है। दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को डेट करने के बाद आलिया भट्ट संग रणबीर रिलेशन में हैं। आलिया भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से कदम रखा था। कोरोनावायरस लॉकडाउन में भी खबरों के मुताबिक, आलिया, रणबीर संग उनके अपार्टमेंट में रह रही थीं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें