बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
करीना कपूर ने सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ शेयर की फोटो, लिखा- बस इन्हीं की जरूरत है बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों परिवार के साथ घर पर समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव...

करीना कपूर ने सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ शेयर की फोटो, लिखा- बस इन्हीं की जरूरत है
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों परिवार के साथ घर पर समय बिता रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैमिली फोटोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वह सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को करीना कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। फोटो में सैफ अली खान और करीना कपूर लेक के किनारे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं, सैफ ने तैमूर को हाथों में उठाया हुआ है। दरअसल, यह फोटो सैफ और करीना के लंदन वैकेशन की है। करीना की इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर लाइक कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए रणदीप हुड्डा ने अपनी लाइफ स्टाइल में किए बदलाव
इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेंटल हेल्थ चर्चा का बिषय बना हुआ है। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू से लेकर कंगना रनोट तक बॉलीवुड सितारे इस पर खुलकर अपनी राय भी दे रहे हैं। हाल ही में रणदीप हुडडा ने भी इस पर बात करते हुए कहा कि मुझे कई साल लग गए ये समझने में कि आपकी मेंटल हेल्थ किस पर निर्भर करती है और अब मैंने जाना कि जब आप दिल से खुश होते हैं तो न सिर्फ आपकी मेंटल हेल्थ बनी रहती है बल्कि आप डिप्रेशन और कई बीमारियों से दूर रहते हैं। इसलिए मैंने अपनी लाइफस्टाइल में हल्का सा बदलाव कर लिया। अब मैं अपने घर में सादा खाना बनाता हूं आरओ का पानी पीता हूं और सिंपल जिंदगी जीता हूं।
कोरोना निगेटिव आने की खबर पर अमिताभ बच्चन बोले- फेक न्यूज है
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का मुंबई के नानावटी अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा है। इस बीच गुरुवार को खबरें आईं कि उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है और वह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ यह भी बताया गया कि वह जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। अब इन खबरों को अमिताभ बच्चन ने गलत बताया है। बिग बी ने कहा कि उनके कोरोना से ठीक होने की खबरें गलत हैं।
'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने नए लुक में शेयर की अपनी फोटोज, फैन्स ने कहा- आपकी क्यूटनेस का राज क्या है
टीवी के फेमस सीरियल रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इन दिनों लॉकडाउन में उनका लुक पहले से काफी बदल गया है। इसकी फोटोज उन्होंने शेयर की है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
'शकुंतला देवी' का नया सॉन्ग रानी हिंदुस्तानी रिलीज, फैन्स को पसंद आया विद्या बालन का अंदाज
बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अपनी नई फिल्म शकुंतला देवी को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से मशहूर शकुंतला देवी की भूमिका में नजर आएंगी। अब इस फिल्म का गाना रानी हिंदुस्तानी रिलीज किया गया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गाने को विद्या बालन पर फिल्माया गया है। शकुंतला देवी के इस सॉन्ग को सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है। संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने इसका म्यूजिक तैयार किया है। वही, गाने के लिरिक्स वायु ने लिखे हैं।
VIDEO: हिमेश रेशमिया के बर्थडे पर पत्नी सोनिया ने काटा केक, सिंगर ने फैन्स को दिया स्पेशल मैसेज
बॉलीवुड के फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में हिमेश की पत्नी सोनिया कपूर केक काटरकर उन्हें खिलाती हुई नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही फैन्स उन्हें बर्थडे की बधाई दे रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा कब, कहां और कितने बजे होगी रिलीज? यहां जानें
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज है। यह फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसमें सुशांत के अपोजिट संजना सांघी नजर आएंगी। डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के प्रीमियर का समय बताया है।
सुशांत सिंह राजपूत केस में शेखर सुमन ने कहा- एक्टर का परिवार सामने नहीं आ रहा है, हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही कुछ बॉलीवुड सेलेब्स और फैन्स का गुस्सा फूटा हुआ है। कंगना रनौत, रिया चक्रवर्ती, शेखर सुमन, सुशांत की मौत के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उन सभी का कहना है कि यह मर्डर है, सुसाइड नहीं। मुंबई पुलिस अभी तक करीब 37 लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है। आगे भी छानबीन जारी है। ट्विटर पर हाल ही में कई फैन्स ने ‘#Candles4SSR कैंपेन चलाया। यह सुशांत के केस में सीबीआई जांच की मांग के लिए था। अंकिता लोखंडे, मुकेश छाबड़ा, कंगना रनौत, शेखर सुमन समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इसमें हिस्सा लिया। सभी ने इस बारे में सपोर्ट किया।
क्या दीपिका पादुकोण ने प्रभास संग फिल्म करने के लिए चार्ज किए 20 करोड़? यहां जानिए
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा दीपिका पादुकोण की चर्चा रहती है। हाल ही में उन्होंने प्रभास संग एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया। इसकी जानकारी देते हुए दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। फैन्स को बताया था कि आने वाली जर्नी इतनी शानदार होने वाली है कि वह इसके शुरू होने का इंतजार कर रही हैं। अब खबरें आ रही हैं कि ‘पद्मावत’ एक्ट्रेस ने इस प्रोजेक्ट के लिए 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में वह इतनी रकम पाने वाली करंट एक्ट्रेस हैं।
कंगना रनौत ने ‘तनु वेड्स मनु’ के सेट पर कही थीं स्वरा भास्कर को भद्दी बातें, को-स्टार नवनी परिहार ने सच्चाई से कराया रू-ब-रू
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और स्वरा भास्कर के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। हाल ही में स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा कि कंगना रनौत, तनु वेड्स मनु (2015) की शूटिंग के दौरान उनपर बहुत तेज चिल्लाई थीं और भद्दे शब्दों का भी प्रयोग किया था। इस फिल्म में नवनी परिहार ने कंगना रनौत की मां का किरदार निभाया था। उनका कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। बियॉन्ड बॉलीवुड से बातचीत में नवनी परिहार ने बताया कि अगर ऐसा कुछ हुआ होता, जिसके बारे में स्वरा क्लेम कर रही हैं, तो पब्लिकली होता। यह ऐसी तो बात नहीं जिसे सीक्रेट में रखा जा सकता हो। ऐसा कुछ भी जब होता है तो सेट पर स्पॉटब्वॉय, मेकअप आर्टिस्ट और बाकी के क्रू मेंबर्स भी मौजूद रहते हैं। वह इस बारे में जानकारी देते हैं। मुझे जहां तक याद है किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं बताया था और न ही चर्चा की थी।
