Hindi NewsEntertainment Newsbollywood round up top 10 entertainment bollywood news and gossip in hindi

बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप

Video: घोस्ट के गेटअप में नजर आईं कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका, एक्टर ने कहा- सस्ती मंजुलिका बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों सुर्खियों मे हैं। वह लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को बस, ट्रेन और...

बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 10 June 2020 07:50 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों सुर्खियों मे हैं। वह लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को बस, ट्रेन और फ्लाइट से उनके घर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। उनके इस काम की चारों तरफ सराहना हो रही है। इस दौरान सोनू सोशल मीडिया पर भी मदद मांगने वालों की भी हर संभव सहायता कर रहे हैं। इस बीच एक शख्स ने गर्लफ्रेंड के साथ भागने के लिए सोनू से मदद की गुहार की लगाई है। इस पर एक्टर ने शख्स को मजेदार जवाब दिया है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों सुर्खियों मे हैं। वह लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को बस, ट्रेन और फ्लाइट से उनके घर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। उनके इस काम की चारों तरफ सराहना हो रही है। इस दौरान सोनू सोशल मीडिया पर भी मदद मांगने वालों की भी हर संभव सहायता कर रहे हैं। इस बीच एक शख्स ने गर्लफ्रेंड के साथ भागने के लिए सोनू से मदद की गुहार की लगाई है। इस पर एक्टर ने शख्स को मजेदार जवाब दिया है।

कोरोना वायरस के बीच बॉलीवुड कलाकार लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हालांकि कोरोना संकट से बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों पर ज्यादा असर पड़ा है। बॉलीवुड के सपोर्टिंग एक्‍टर और बैकग्राउंड डांसर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में इनकी मदद करने के लिए बॉलीवुड एक्‍टर शाहिद कपूर अब आगे आए हैं। शाहिद कपूर ने बैकग्राउंड डांसर के एकाउंट में पैसे भी ट्रांसफर किये हैं। 

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पिछले कुछ दिनों से कोकी पूछेगा नाम की सीरीज चला रहा रहे हैं। इस बार उनकी सीरीज की मेहमान बनीं फेमस जर्निलस्ट बरखा दत्त। इंटरव्यू में कार्तिक ने बरखा दत्त से भारत में पत्रकारिता, प्रवासी मजदूरों की समस्या और कोरोना महामारी से जुड़े कई सवाल पूछे। इस दौरान कार्तिक ने उनसे पूछा कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो वह किस एक्ट्रेस को अपना किरदार निभाते हुए देखना चाहेंगी।

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना पॉप्युलर स्टार किड्स में से एक हैं। भले ही उन्होंने अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी लोकप्रियता से किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। सुहाना अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दोस्त के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गुलाबो सिताबो' की रिलीज में मुश्किल से एक दिन बचे है। हालांकि ऐसे में लखनऊवासियों में मायूसी का माहौल है। इसका कारण यह है कि यह फिल्म 12 जून को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है और इसके थियेटर में रिलीज होने की संभावना नहीं है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान को घर पहुंचने के 14 दिन बाद अपनी मां से मिलने का मौका मिला। इस दौरान वह काफी खुश नजर आईं। दरअसल, कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन होने के कारण वह मुंबई में फंस गई थीं। इस दौरान जैसे ही घरेलू फ्लाइट्स शुरू हुई तो राधिका मुंबई से दिल्ली से पहुंच गईं, लेकिन घर वालों से मिलने से पहले उन्होंने खुद को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर लिया था।

बॉलीवुड अमिताभ बच्चन ने पिछले दिनों मुंबई में फंसे उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के बाद उन्होंने 500 से भी ज्यादा लोगों को उनके घर भेजने के लिए फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। अमिताभ ने ये सब काम बहुत ही गुप्त तरीके से कर रहे हैं क्योंकि वह नेक कामों में कोई पब्लिसिटी नहीं करना चाहते हैं। फिर भी लोग अमिताभ के इस दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, सुष्मिता सेन और प्रियंका चोपड़ा के बीच कौन-सी एक ऐसी चीज है जो कॉमन है? तीनों ही ब्यूटी पैजेंट की विजेता रही हैं। और तीनों ने ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में फेम पाई है। मशहूर हुई हैं। सुष्मिता सेन साल 1994 में पहली भारतीय महिला बनी थीं जिन्होंने ‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब अपने नाम किया था। वहीं, ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा ‘मिस वर्ल्ड’ 1994 और 2000 रहीं। 

शाहरुख खान और गौरी खान, बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चार्मिंग कपल्स में से एक हैं। दोनों के तीन प्यारे-प्यारे बच्चे हैं। सुहाना खान, अबराम खाम और आर्यन खान। सुहाना और आर्यन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। दोनों बड़े हो चुके हैं और विदेश में पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें