बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
1- अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने शेयर किया मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ा लॉकडाउन मीम, देखकर हो जाएंगे लोटपोट बॉलीवुड एक्टर्स अर्जुन कपूर और वरुण धवन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों ही...
1- अर्जुन कपूर और वरुण धवन ने शेयर किया मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ा लॉकडाउन मीम, देखकर हो जाएंगे लोटपोट
बॉलीवुड एक्टर्स अर्जुन कपूर और वरुण धवन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों ही एक-दूसरे की पोस्ट पर टांग खींचने से पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन इस बार दोनों की राय लॉकडाउन स्थिति पर एक नजर आई। दरअसल, दोनों ही ने इंस्टाग्राम पर एक मीम शेयर किया है, जो कि वेटरन एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हाल ही में उन्होंने वेब सीरीज प्रोड्यूस की है, जिसका नाम ‘पाताल लोक’ है। सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच इस वेब सीरीज का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। आजकल लॉकडाउन के चलते वह पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ समय बिता रही हैं।
सोमवार को भारत में सभी ने ईद सेलिब्रेट की। इस मौके पर सभी सेलेब्स ने फैन्स को बधाई दी, लेकिन शाहरुख खान ने फैन्स को देरी से विश किया। शाहरुख ने ट्वीट किया, 'इस कठिन समय में अल्लाह हम पर अपनी दुआ बनाए रखे। अंत में विश्वास ही है जो हमें बनाए रखता है। सभी को ईद मुबारक। अल्लाह सभी को प्यार, शांति और समृद्धि दे।'
एक्स-बिग बॉस कंटेस्टेंट मंदाना करीमी की हाल ही में कोरोना पॉजिटिव निकलने की अफवाह उड़ी थी। ऐसे में इसपर सफाई देने के लिए मंदाना ने हाल ही में एक लाइव वीडियो ऑर्गेनाइज किया। इसमें उन्होंने दर्शकों को बताया कि उनकी आंख में इंफेक्शन हो गया था, जो कि घर की सफाई के कारण हुआ था। हाथ में लगे कैमिकल से उन्होंने आंख छू ली थी, जिसके कारण उन्हें तकलीफ झेलनी पड़ी।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम बबीता जी ए.के.ए. मुनमुन दत्ता को शो से काफी लोकप्रियता हासिल हुई है। शो में यह बबीता जी का किरदार निभाती हैं और इनकी जेठालाल संग दोस्ती दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है। दिलीप जोशी ए.के.ए. जेठालाल भी बबीता जी से हेल्दी फ्लर्ट मारते नजर आते हैं। बबीता जी के पास रहने का बहाना ढूंढते रहते हैं। दर्शक भी दोनों के इस अंदाज को खूब पसंद करते हैं।
सलमान खान हर साल परिवार के साथ बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। लेकिन इस साल खान परिवार ने बिना सलमान के ईद मनाई। सलमान के पिता सलीम खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा, सलमान काफी समय से अपने फार्महाउस में है। मैंने सलमान से फोन पर बात की और हमने एक दूसरे को बधाई दी।
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह कई मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इन दिनों वह लॉकडाउन को लेकर काफी पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया है वो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल, अनुपम ने एक जूते की जोड़ी की फोटो शेयर की है। इस फोटो में जूतों पर पौधों की कोपलें निकली हुई हैं। फोटो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, 'लॉकडाउन इफैक्ट'।
टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने हाल ही में अपने पति के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। कविता ने पति रोनित बिसवास के साथ फोटो शेयर की है जिसमें वह एक्ट्रेस को किस कर रहे हैं। कविता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, आदमी ऐसा ढूंढो जो खुद भले राजा ना हो, लेकिन तुम्हें रानी बना के रखे।
9- फिल्म 'शिकारा' के लिए विधु विनोद चोपड़ा को किया गया था ट्रोल, खुले पत्र में दिया डायरेक्टर ने जवाब
फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म 'शिकारा' को लेकर हो रही आलोचनाओं का एक खुले पत्र में जवाब दिया है। कश्मीरी मीडिया के विद्यार्थियों द्वारा उनके इस पत्र को लिखा गया है।
द कपिल शर्मा शो में अर्चना पूरन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू की जगह ली थी। सिद्धू की जगह लेने पर अर्चना शो में कई बार मजाक कर चुकी हैं, लेकिन हाल ही में अर्चना ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की है। अर्चना ने टेली चक्कर से इंस्टाग्राम लाइव चैट में बात करते हुए कहा कि मैंने सिद्धू की कुर्सी नहीं ली है। मैं तो बस अपना काम कर रही हूं।