बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
1- बोनी कपूर के हाउस हेल्प निकले कोरोना पॉजिटिव, कहा- मैं, जाह्नवी और खुशी ठीक हैं बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के घर में कोरोना का केस निकला है। दरअसल, उनके एक हाउस हेल्प कोरोना...
बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के घर में कोरोना का केस निकला है। दरअसल, उनके एक हाउस हेल्प कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बोनी कपूर का कहना है कि हाउस हेल्प चरण साहू (23) हमारे साथ ग्रीन एकर्स, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी, मुंबई में मेरे, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ रहते हैं।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के दादा का निधन हो गया है। उनका निधन 18 मई को हुआ है, जिस दिन शिवांगी का जन्मदिन होता है। शिवांगी जोशी ने यह खबर कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर फैन्स को दी। दरअसल, शिवांगी ने अपने जन्मदिन (18 मई) के मौके पर फैन्स संग लाइव चैट करने और उन्हें सरप्राइज देने का प्लान किया था। लेकिन, दादा के निधन के चलते उन्होंने प्लान कैंसल किया।
एक्टर अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं। इस समय देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लागू है और अक्षय कुमार परिवार संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसपर फैन ने उनसे सवाल पूछते हुए लिखा कि सर, आप कैसे हैं और आपकी बेटी कैसी है?
इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सभी सेलेब्स घर में बंद हैं। हालांकि कुछ सेलेब्स घर बैठे अपना काम कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों लॉस एंजेलिस में हैं। इस दौरान निक, प्रियंका को पियानो सिखा रहे हैं। प्रियंका ने हाल ही में बताया कि निक उन्हें 30-45 मिनट रोज ट्रेनिंग देती हैं।
प्रीति जिंटा को बॉलीवुड में 20 साल पूरे हो गए हैं। प्रीति ने फिल्म क्या कहना से अपने करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि अपनी पहली ही फिल्म में प्रीति ने एक अनमैरिड टीनेज प्रेग्नेंट का किरदार निभाया था। प्रीति ने इस फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।
शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने हाल ही में अपने दोनों बेटे शाहिद कपूर, ईशान खट्टर और बहू मीरा राजपूत को लेकर बात की। नीलिमा ने कहा, जब ईशान का जन्म हुआ था, तब शाहिद गली में डांस करने लगा था। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में नीलिमा ने कहा, 'शाहिद ही चाहता था कि मैं दोबारा मां बनूं। जब वह 14 साल का था, तब उसने मुझे कहा कि उसे भाई चाहिए। जब ईशान का जन्म हुआ था तब डॉक्टर ने सबसे पहले मुझे नहीं बधाई नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि शाहिद को बधाई हो। उसे उसका भाई मिल गया। ईशान के जन्म से शाहिद सबसे ज्यादा खुश था।'
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। नवाजुद्दीन के निभाए हर किरदार को दर्शकों ने हमेशा सराहा है, लेकिन उनका बॉलीवुड तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने मुंबई में गरीबी के दिन झेले हैं। हालत यह थी कि दिन में एक टाइम खाना मिलने के बाद दूसरे टाइम खाना मिलेगा या नहीं इसका कोई ठिकाना नहीं था। आज नवाजुद्दीन का जन्मदिन है। आज इस खास मौकेपर उनके संघर्ष पर नजर डालते हैं।
लॉकडाउन की वजह से सभी सेलेब्स घर में बोर हो रहे हैं इसलिए वे बीच-बीच में फैन्स के साथ बातचीत करते रहते हैं। अब बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर Ask me a question सेशन रखा। इस दौरान विकास से कई सवाल पूछे गए और विकास ने सभी का जवाब दिया। लेकिन एक यूजर ने विकास से काफी अजीब सवाल किया, लेकिन मास्टर माइंड से जाने जाते विकास ने भी इसका मजेदार जवाब दिया।
लॉकडाउन में सभी सेलेब्स घर में बंद हैं। हालांकि इस बीच सभी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अब तमन्ना भाटिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तमन्ना ने मूंछों वाला फिल्टर यूज किया है जिससे उनके चेहरे पर मूंछें नजर आ रही हैं। वीडियो में तमन्ना अपनी मूंछों को ताव देती नजर आ रही हैं।
तेलुगू सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपनी पत्नी के साथ खुद की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि समय बदल रहा है, लेकिन चीजें वैसी ही बनी हुई हैं।