बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
1- Lockdown: अक्षय कुमार के बाद अब भड़के अर्जुन कपूर, बोले- थोड़ी तो अक्ल इस्तेमाल करो कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को लेकर देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। इस दौरान लोगों से अपने घरों में...
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को लेकर देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। इस दौरान लोगों से अपने घरों में रहने को कहा गया है। हालांकि, अभी भी कई लोग हैं, जो बिना काम के बाहर निकल रहे हैं। इस तरह के लोगों को लेकर फिल्म इंडस्ट्री भड़क गई है।
हाल ही में बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह किचन में रोटी बेलते नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस के घर में रश्मि देसाई के साथ रोटी बनाते देखा गया था। हालांकि, वह काम में थोड़े स्लो थे, लेकिन सभी काम साफ-सफाई से अच्छी तरह करते थे। कोरोनावायरस के चलते सिद्धार्थ शुक्ला भी घर में कैद हैं और अपनी मां का किचन में हाथ बंटा रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां मोना कपूर की याद में एक इमोशनल पोस्ट लिखी है, जिसे पढ़कर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। दरअसल, आज अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर की डेथ एनिवर्सरी है, जिन्हें याद करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा है कि इंतजार रहता है कब आपका नाम मेरे फोन पर शो होगा और मैं आपसे बात कर सकूंगा। मैं आपको बहुत मिस करता हूं। बता दें कि आठ साल पहले यानी 2012 में अर्जुन कपूर की मां का निधन हो गया था, उन्हें कैंसर था।
कार्तिक आर्यन एक ऐसे बॉलीवुड सेलेब हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैन्स उनके लुक्स की तारीफ करते नहीं थकते हैं। चार्मिंग फेस और एक्सप्रेशन से उन्होंने फैन्स को अपना दीवाना बनाया हुआ है। दुनिया भर में कोरोनावायरस का खौफ जारी है। पीएम मोदी ने भी पूरे देश से घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया है।
कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के चलते पूरे देश में अभी लॉकडाउन की स्थिति है, ऐसे में बॉलीवुड के सितारें सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने प्रशंसकों से जुड़े हुए हैं और उनका उत्साहवर्द्धन कर रहे हैं।
6- कोरोना लॉकडाउन में पैरेंट्स को मिस न करें बच्चे इसलिए बेटों को लेकर ऋतिक रोशन के घर आ गईं सुजैन खान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है, जिससे कोरोनावायरस पर काबू पाने के साथ इसे तेजी से फैलने से रोका जा सके। हर व्यक्ति को उन्होंने घर के अंदर रहने की सलाह दी है। इसी के चलते सुजैन खान ने टेंपरेरी तौर पर ऋतिक रोशन संग शिफ्ट करने का फैसला लिया है, जिससे दोनों मिलकर बेटों की देखभाल कर सकें। ऋतिक रोशन और सुजैन खान के दो बेटे हैं, जिनका नाम ऋहान और ऋधान है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने मां सुनीता कपूर के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है और कहा है कि इसे खुशनसीबी मानती हैं कि वह खुद को सुनीता की बेटी कहती हैं। सोनम फिलहाल दिल्ली में हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी बचपन की तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें वह मां सुनीता के साथ नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म ‘भीष्म’ के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं।
कंगना रनौत इन दिनों अपने परिवार के साथ हिमाचल में हैं। वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच कंगना ने अपने फैन्स के लिए 2 वीडियो शेयर किए हैं और बताया है कि मौजूदा हालात में हम कैसे खुद को पॉजिटिव रख सकते हैं। पहले वीडियो में कंगना कहती हैं, 'नमस्ते दोस्तों! आप सभी को नवरात्रि की बहुत शुभकामनाएं। मुझे पता है कि कुछ लोगों को लगता है कि ये वक्त बहुत बुरा है, निराशाजनक है, लेकिन ऐसा नहीं है।'
कोरोना वायरस के कारण देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में सेलेब्स को भी घर पर ही रहना पड़ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। इस बीच दिशा ने अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की है, जिसके चलते उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।