Hindi NewsEntertainment NewsBollywood Round Up Latest News And Gossip Top 10 Entertainment News Sushant Singh Rajput Case

बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप

1- सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड से पहले गूगल पर सर्च की थीं तीन चीजें, जानिए वे क्या थीं बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस को रिया चक्रवर्ती के अकाउंट में पैसे...

बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 3 Aug 2020 07:39 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस को रिया चक्रवर्ती के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाने के सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि, इसको लेकर पुलिस की जांच अभी भी जारी है। सुशांत के पिता केके सिंह ने पिछले दिनों पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए सुशांत के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए जाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि इस मामले में अभी तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। हर एंगल से जांच की जा रही है। 

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस हर रोज एक नया मोड़ ले रहा है। यह केस न केवल पेचीदा होता जा रहा है बल्कि मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच खटपट शुरू हो गई है। हाल ही में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केस से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि एक्टर के घर 13 जून को कोई पार्टी नहीं हुई थी। इसके अलावा बिहार पुलिस के पास इस केस की जांच करने का कोई अधिकार नहीं है। 

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का केस पेचीदा होता जा रहा है। 14 जून की सुबह एक्टर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। एक्टर के सुसाइड से ठीक एक हफ्ते पहले यानी 8 जून को रिया चक्रवर्ती ने सुशांत का घर छोड़ा था। रिया के दो बार दिए गए बयान के अनुसार मुंबई पुलिस का मानना है कि उनके रिलेशनशिप में तनाव था। 

सूत्रों की मानें तो एसआईटी को यह भी पता चला है कि पूर्व सेक्रेटरी दिशा की मौत का सच सुशांत को पता चल चुका था। मौत से पहले दिशा ने सुशांत को फोन करके कुछ बता दिया था। कहीं इसे वह उगल न दें, शायद इसके डर से शातिर उनके शार्गिदों द्वारा सुशांत को डराया-धमकाया जा रहा था। सूत्र यह भी बताते हैं कि सुशांत के रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिठानी को इन सब अहम राजों के बारे में बहुत कुछ पता है। शायद इसलिए एसआईटी सिद्धार्थ पिठानी के बयान को दर्ज करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने सोमवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जांच की स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से लेकर दिशा सलियन तक की गई जांच को लेकर मीडिया को बताया। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अभी तक 50 से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है। वहीं, मामले में हर एंगल से जांच हो रही है। जानें, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने और क्या-क्या कहा... 

टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ का इंतजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। हालांकि कोरोना की वजह से इस बार शो के शुरू होने में देरी हो सकती है। अब शो को लेकर नई खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि 20 सितंबर से शो का टेलिकास्ट हो सकता है। हालांकि अभी तक ये खबर मेकर्स द्वारा कंफर्म नहीं की गई है। 

सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए वीडियो और फोटो तेजी से वायरल होते हैं। रक्षाबंधन के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने एक खास फोटो शेयर की। दरअसल, शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा शेट्टी की यह पहली रक्षाबंधन है, जिसे उन्होंने भाई वियान राज संग सेलिब्रेट किया है। सेलिब्रेशन की फोटो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी लिखती हैं कि आज और ये मोमेंट हम सभी के लिए बहुत खास है। वियान राज और समीशा ने अपना पहला रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया है। कहते हैं कि हमारा पहला भाई या बहन हमारा दोस्त होता है। 

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में मुंबई पुलिस जुटी हुई है। बिहार पुलिस का रिया चक्रवर्ती पर आरोप है कि वह घर में नहीं हैं। ईटाइम्स से बातचीत में रिया के वकील ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं। रिया कहीं गायब नहीं हुई हैं और न ही उन्हें कोई समन आया है। एडवोकेट सतीष मानशिंदे का कहना है कि रिया पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस के साथ रिया पूरे तरीके से को-ऑपरेट कर रही हैं। वह जब भी एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाते हैं वह मौजूद होती हैं। बिहार पुलिस की ओर से अभी तक न तो कोई नोटिस आया है और न ही कोई समन। 

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने अपने रिकॉर्ड किए वीडियो में कहा कि मैंने मुंबई पुलिस को 25 फरवरी में आगाह किया था कि मेरे बेटे की जान खतरे में है। खुद से बनाए वीडियो में के के सिंह कहते नजर आ रहे हैं कि 25 फरवरी को मैंने बांद्रा पुलिस को इन्फॉर्म किया था कि सुशांत की जान खतरे में है। उसकी मौत 14 जून को हुई। मैंने पुलिस से कहा कि उन लोगों से पूछताछ करें जिनके नाम मैंने 25 फरवरी को कंप्लेंट की थी। बेटे की मौत के 40 दिन बाद भी इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया, इसलिए मैंने पटना में FIR की। 

रक्षाबंधन के मौके पर पूरा कपूर परिवार साथ नजर आया। करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की फोटोज़ शेयर की हैं। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, रिद्धिमा कपूर, अरमान जैन और अदर जैन साथ नजर आ रहे हैं। सभी ने स्पेशल लंच साथ एंजॉय किया। इसके साथ ही कपूर खानदान में तारा सुतारिया और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा भी नजर आए। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें