Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Bollywood Round Up Latest News And Gossip Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput News

बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप

1- रिया चक्रवर्ती की कॉल डीटेल्स में सामने आई चौंकाने वाली चीज, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बांद्रा DCP से की 4 बार बात सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई स्थित ईडी ऑफिस में...

Khushboo Vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 7 Aug 2020 08:00 PM
share Share
Follow Us on
बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई स्थित ईडी ऑफिस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से अभी पूछताछ जारी है, जबकि रिया के भाई शोविक को करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद जाने दिया गया है। लेकिन, दोबारा शोविक ईडी ऑफिस पहुंचे हैं। अब रिया चक्रवर्ती के साथ मुंबई पुलिस भी सवालों और शक के घेरे में आ गई है। रिया चक्रवर्ती की कॉल डीटेल्स सामने आई हैं, जिसमें उन्होंने चार बार बांद्रा DCP अभिषेक त्रिमुखे से बात की है। 

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच जारी है। आज इस मामले में रिया चक्रवर्ती मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर अपना बयान देने के लिए पहुंची हैं। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान की फोटो पोस्ट की है। फोटो के ऊपर लिखा है, किसी ने कहा है कि जिससे आप पंगे ले रहे हैं उन्हें लेकर सावधान रहिए, क्योंकि आप नहीं जानते हैं कि उन्हें इस आध्यात्मिक दुनिया में कौन प्रोटेक्ट कर रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, हर हर महादेव।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैन्स के लिए कुछ न कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इन दिनों वह घर पर क्वारंटाइन पीरियड स्पेंड कर रहे हैं। इस बीच सिद्धार्थ ने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसे लेकर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। 

कोरोना वायरस के चलते मनोरंजन जगत को बहुत भारी नुकसान हुआ है। इस बीच इंडस्ट्री के लिए एक राहतभरी खबर आई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 65 साल से ज्यादा उम्र के एक्टर्स  को शूटिंग करने की अनुमति दे दी है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार के आदेश के बाद फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन इस दौरान कोरोना के मद्देनजर 65 साल के अधिक उम्र के एक्टर्स को शूटिंग करने से मना किया गया था। अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने सरकार के इस आदेश को खारिज कर दिया है। 

सोशल मीडिया पर एक चैलेंज चल रहा है #2020sofar। इसमें आम लोगों के साथ सेलेब्स भी हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और प्रियंका चोपड़ा ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए अपनी फोटो और बूमरैंग वीडियो पोस्ट किए। प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो पोस्ट किया उसमें देखा जा सकता है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर का महीना प्रियंका के लिए एक जैसा रहने वाला है। प्रियंका तीनों ही महीने के वीडियो में अपने सिर पर ग्लास फोड़ती नजर आ रही हैं। 

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रिलेशनशिप में हैं। दोनों की जोड़ी हिट है। अकसर आलिया भट्ट को रणबीर कपूर के परिवार के साथ मस्ती करते देखा जाता है। नीतू कपूर भी आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट की पोस्ट पर कॉमेंट करती हैं। हाल ही में शाहीन भट्ट ने अपनी एक फोटो शेयर की। इसपर नीतू कपूर ने कॉमेंट तो किया लेकिन इसके साथ यह भी पता चला कि आखिर वह शाहीन को किस निकनेम से बुलाती हैं। 

बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर एक्ट्रेस जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। उनपर आईपीसी सेक्शन 306 केस है। अभी तक सूरज पंचोली इस केस में क्लीन साबित नहीं हो पाए हैं। इसपर सूरज पंचोली का कहना है कि जिया खान सुसाइड केस ने मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाया है। मेरे फिल्मी करियर को भी बर्बाद किया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में सूरज आगे कहते हैं कि यह बहुत गलत है। इंसाफ होने में देरी हो रही है क्योंकि जिया खान की मां राबिया खान कोर्ट में सुनवाई के लिए आती ही नहीं हैं। 

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने जबसे एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, तभी से सभी की नजरें एक्ट्रेस पर हैं। मुंबई से रिया चक्रवर्ती के इस बीच गायब होने की भी खबर आई थी। बिहार पुलिस जब मुंबई में उनके घर पूछताछ के लिए गई तो वहां कोई भी नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने जब फोन पर रिया को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, तो इसमें भी उन्हें कामयाबी हासिल न हो सकी। इस सिलसिले में सुशांत के एक रिश्तेदार नीरज कुमार सिंह बबलू ने एएनआई से बातचीत की। उनका कहना है कि रिया चक्रवर्ती ने अगर कुछ नहीं किया है तो वह भाग क्यों रही हैं। गायब क्यों हुई हैं। रिया को खुद को बेकसूर साबित करने के लिए सबूत खोजने चाहिए। हम केस में सिर्फ इंवेस्टिगेशन की डिमांड कर रहे हैं, जिससे कोई भी गुनहगार बच न सके। 

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बयान दर्ज कराने के लिए आरोपी रिया चक्रवर्ती आज मुंबई स्थित ईडी दफ्तर पहुंची हैं। इसी बीच दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने भगवान शिव की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि किसी ने कहा है सावधान रहिए, खासकर उन लोगों से जिनसे आप भिड़ रहे हैं। क्योंकि आप नहीं जानते कि उन लोगों के साथ भगवान भी खड़ा है। हर हर महादेव। #justiceforsushantsinghrajput #godiswithus #Warriors4SSR #JusticeForSushantSinghRajput #jaijaishivshambhu

रिया ने सुशांत के मैनेजर सैम्यूअल मिरांडा को कॉल किए। फिर सुशांत से बात की। श्रुति मोदी और सैम्यूअल मिरांडा के खिलाफ सुशांत के पिता और सीबीआई ने FIR दर्ज की है। इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती, उनके पिता, मां और भाई शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया ने 147 बार सुशांत से बात की। वहीं, 808 कॉल उन्होंने श्रुति को किए और 289 कॉल्स सैम्यूअल को। इसके अलावा रिया लगातार दो टॉप साइकैट्रिस्ट (मनोचिकित्सक) के कॉन्टैक्ट में थीं। फिल्ममेकर महेश भट्ट का नाम भी रिया की कॉल डीटेल्स में आया है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें