Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Bollywood Round Up Latest News And Gossip Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput Ankita Lokhande

बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप

1- सुशांत सिंह राजपूत केसः रिया चक्रवर्ती-सिद्धार्थ पिठानी के बाद शक के घेरे में एक्टर के दोस्त संदीप सिंह, ईडी के हाथ लगा ये बड़ा सुराग बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह...

बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 10 Aug 2020 07:44 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पूरी दुनिया सदमे में है। हाल ही में सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि रिया ने एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाया। उनके पैसे गायब किए और परिवार से उन्हें अलग किया। इस केस को अब सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई ने रिया और 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इंवेस्टिगेशन शुरू हो चुकी है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो ईडी सुशांत के दोस्त संदीप सिंह से पूछताछ कर सकती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के चलते काफी दिनों से बहुत दुखी थीं, लेकिन अब उनके चेहरे पर खुशी आ गई हैं। इस खुशी का राज उन्होंने सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो बच्चों के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से ईडी की पूछताछ जारी है। रिया और उनके परिवार के लिए अब एक नया सवाल खड़ा हुआ है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया था, जिसपर ईडी पूछताछ कर रही है। रिया के इनकम टैक्स रिटर्न्स में कुछ घपला नजर आया है। बीते कुछ समय में रिया की इनकम में काफी फर्क दिखाई दिया है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है। उन्होंने इसके तहत सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है। सभी आरोपों को खारिज करते हुए रिया ने हलफनामे में लिखा है कि मैं अर्जी डालती हूं कि यूनियन ऑफ इंडिया, बिहार राज्य, मुंबई पुलिस और पहले इंफॉर्मेंट ने जो सूचना दी है उसका जवाब देना चाहती हूं। एफआईआर 241, साल 2020 में राजीव नगर पुलिस स्टेशन में जो आरोप लगाए गए हैं, मैं उन्हें खारिज करती हूं। 

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह अपने मुंबई वाले घर पर मृत पाए गए थे। एक्टर की मौत से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं। इंटरनेट पर कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है। हाल ही में एक्टर के बहनोई विशाल कीर्ति ने बयान दिया है। उन्होंने सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और कृति सैनन पर खुलकर बात की है। विशाल कहते हैं कि कई लेवल पर बात करना बेहद जरूरी है। सुशांत से शुरू करते हैं। कई लोग जानते हैं कि सुशांत ने छह साल अंकिता को डेट किया। दोनों का रिलेशनशिप अच्छा बीता। लोगों ने सुशांत और अंकिता समेत परिवार संग भी कई फोटोज़ देखीं। कई लोग सुशांत के परिवार के लोगों को जानते थे। मेरी पत्नी को भी, क्योंकि अंकिता संग वह लगातार टच में रहती थीं। 

पिछले साल नोरा फतेही और विक्की कौशल का वीडियो सॉन्ग 'पछताओगे' को बड़ी सफलता मिली थी। अब मेकर्स ने इस सॉन्ग को फीमेल वर्जन के साथ लाने फैसला किया, जो जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आएगा। इस नए म्यूजिक वीडियो में नोरा फतेही नजर आएंगी। ओरिजनल ट्रैक के विपरीत, जहां टीम एक कहानी के माध्यम से भावनाओं और दिल टूटने को पकड़ती है, इस नए म्यूजिक वीडियो को नए अंदाज में कोरियोग्राफ किया गया है। वीडियो से नोरा के लुक को शेयर किया गया है, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

पिछले कुछ समय से विक्की कौशल, कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया है। अब खबर है कि हाल ही में कैटरीना से मिलने के लिए विक्की उनके घर पहुंचे थे। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को सोमवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें शनिवार को सास में तकलीफ होने के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब संजय दत्त स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह अपने घर के बाहर मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं। 

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती के साथ एक कंपनी खोली थी। दोनों ही इसके डायरेक्टर्स थे। यह कंपनी तब चर्चा में आई जब इसका डोमेन और आईपी ऐड्रेस दो बार बदला गया। वह भी एक्टर की मौत के बाद। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की कंपनी का डोमेन 23 जून को बदला गया था। इसके बाद 7 अगस्त को बदला गया। इस समय ईडी रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती से सुशांत की मौत पर सवाल कर रही है। 

सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का केस सौंपा है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई सबसे पहले एक्टर के पिता के के सिंह का बयान रिकॉर्ड करेगी। यह आज होने वाला है। उनका स्टेटमेंट फरीदाबाद में रिकॉर्ड होगा। दरअसल, के के सिंह के एक दामाद, ओ पी सिंह फरीदाबार के कमिश्नर हैं। फिलहाल के के सिंह उनके घर पर हैं। यहीं पर उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके साथ ही सुशांत कि बहन ने भी रिया चक्रवर्ती पर कुछ संगीन आरोप लगाए हैं। इसी सिलसिले में सीबीआई बहन का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड करेगी। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें