बॉलीवुड राउंड अप: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
1- दिशा सलियन ने आखिरी कॉल सुशांत सिंह राजपूत को नहीं, इस दोस्त को की थी, मुंबई पुलिस ने किए कई खुलासे दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सलियन ने 8 जून को मुंबई में...
1- दिशा सलियन ने आखिरी कॉल सुशांत सिंह राजपूत को नहीं, इस दोस्त को की थी, मुंबई पुलिस ने किए कई खुलासे
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सलियन ने 8 जून को मुंबई में बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी। इसके बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। दोनों की मौत को जोड़ा जा रहा है। दिशा ने जब आत्महत्या की तो उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को नहीं बल्कि अपनी दोस्त अंकिता को फोन किया था। मुंबई पुलिस ने एएनआई को बयान देते हुए बताया है। विशाल ठाकुर, डीसीपी जोन-11 का कहना है कि दिशा ने अंकिता को आखिरी फोन किया था, उनका बयान रिकॉर्ड किया जा चुका है। अभी तक करीब 20-25 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला में रोज कोई न कोई नया अपडेट आ रहा है। शनिवार को रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की डायरी का एक पन्ना शेयर किया था। इस पन्ने में सुशांत ने रिया और एक्ट्रेस के परिवार वालों को लेकर कुछ लाइनें लिखी थीं। लेकिन अब उस पन्ने में सुशांत की हैंडराइटिंग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फैन्स सोशल मीडिया पर एक्टर और रिया द्वारा शेयर किए गए पन्ने की हैंडराइटिंग की तुलना कर रहे हैं। फैन्स का कहना है कि दोनों ही हैंडराइटिंग अलग हैं। एक्टर ऐसा कुछ नहीं लिख सकते हैं। कई फैन्स ने सोशल मीडिया पर सुशांत की पुरानी हैंडराइटिंग के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। उन्होंने दोनों में फर्क भी बताया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपनी और सुशांत सिंह राजपूत की व्हॉट्सऐप चैट की फोटो शेयर की थी। उन्होंने दिखाया था कि सुशांत अपनी बहन प्रियंका से नाराज थे। उन्होंने बहन को ‘दिमाग बदल देने वाली’ और ‘खराब आदत’ वाली बताया था। इसी बात पर अब सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह का बयान सामने आया है। टाइम्स नाऊ से बात करते हुए विकास कहते हैं कि यह एक तरीका है सुशांत की बहन की इमेज खराब करने का। रिया चक्रवर्ती ने वे सभी चीजें कीं जिससे सुशांत परिवार से दूर हो जाएं।
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त कल सांस लेने में दिक्कत के कारण लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। इसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को बताया था कि वह कोविड-19 नेगेटिव निकले हैं और घबराने की कोई बात नहीं है। संजय दत्त ने लिखा था कि आप सभी को आश्वासन देता हूं कि मैं ठीक हूं। मेरी जांच चल रही है। मेरी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लीलावती हॉस्पिटल के स्टाफ, डॉक्टर्स और नर्स की मदद से मैं एक या दो दिन में घर वापस आ जाऊंगा। आप सभी का दुआओं के लिए धन्यवाद। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त की हालत स्थिर है। उनमें कोई भी सीरियस लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। रूटीन चेकअप के लिए संजय दत्त अस्पताल में भर्ती हुए थे। जल्द ही वह घर वापस आ जाएंगे।
रैपर बादशाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में अपनी जगह बना लेते हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स के बीच पॉप्युलर होने की होड़ लगी रहती है। इसमें कई फेक फॉलोअर्स भी शामिल होते हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच इसी की खोज में है। हाल ही में सिंगर भूमि त्रीवेदी ने मुंबई पुलिस में कंप्लेंट फाइल की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके नाम की एक फेक प्रोफाइल बनाई गई है जिससे कई बॉलीवुड से जुड़े लोगों को कॉन्टैक्ट किया गया है। इसी से जुड़ा एक रैकेट मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। कुछ दिनों पहले रैपर बादशाह भी मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस के बाहर स्पॉट किए गए थे।
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला में रोज कोई न कोई नया अपडेट आ रहा है। शनिवार को रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की डायरी का एक पन्ना शेयर किया था। इस पन्ने में सुशांत ने रिया और एक्ट्रेस के परिवार वालों को लेकर कुछ लाइनें लिखी थीं। इसके अलावा रिया की बात आदित्य रॉय कपूर से होती थी, यह खबर भी सामने आई। एक्ट्रेस और उनके परिवार का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में दर्ज है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स के लिए कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। मौनी रॉय इन दिनों लंदन में समय बिता रही हैं। वह नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। लकिन इसी बीच मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने ऊंगली में डायमंड रिंग पहनी हुई है। फैन्स कयास लगा रहे हैं कि मौनी रॉय ने गुपचुप सगाई कर ली है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से करीब 18 घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। शौविक चक्रवर्ती रातभर की पूछताछ के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे यहां बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी कार्यालय से निकले। उनसे शनिवार दोपहर के करीब पूछताछ शुरू हुई थी।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई ऐसे लोग हैं, जिनकी संदिग्ग्ध हरकतों ने उन्हें कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्हीं में से एक सुशांत का करीबी रह चुका उनका दोस्त सिद्धार्थ पिठानी है।
सुशांत सिंह राजपूत ने खुद आत्महत्या की थी या उसे इसके लिए उकसाया गया था या फिर उसकी हत्या हुई थी। रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक का इस केस में क्या कनेक्शन है इन सब बातों को तलाशने में अब सीबीआई जुट चुकी है। उम्मीद है वह इस मामले की तह तक पहुंच कर सबने सामने सच्चाई ले आएगी। वहीं पटना में सुशांंत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के बाद बिहार से एक टीम जांच के लिए मुंबई पहुंची थी। उसकी जांच पड़ताल में भी कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।