बॉलीवुड मसाला: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
1- Sushma Swaraj के निधन पर सदमे में आईं Lata Mangeshkar, संजय दत्त से लेकर रवीना टंडन समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी उन्हें श्रद्धांजलि भारतीय पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया...
भारतीय पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। ऐसे में पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। हाल ही में अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक जताया है। अब गायिका लता मंगेशकर का ट्वीट सामने आया है। वे उनके निधन से सदमे में हैं।
एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। उनका निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में देर रात हुआ है। बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के रिलेशनशिप की खबरें मीडियो में जोरों पर हैं। ऐसे में इन दोनों को कभी डिनर डेट पर जाते हुए या फिर एक साथ पार्टी करते हुए कई बार स्पॉट किया जा चुका है। दोनों ने इनडायरेक्टली रिलेशनशिप में रहने की हामी भी भरी है। अर्जुन कपूर ने फिल्मफेयर को इंटरव्यू देते हुए मलाइका संग अपने रिशते को कुबूल किया है।
करीना कपूर (Kareena Kapoor) बॉलीवुड सेलेब्स में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलिब्रिटी हैं। ये अपनी आने वाली फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और कुछ महीनों से लंदन गई हुई हैं। पति सैफ अली खान भी लंदन में अपनी आने वाली फिल्म ‘जवानी जानेमन’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं।
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। सुष्मा स्वराज के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस खबर को सुनने के बाद सदमे में हैं। सभी ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। सुषमा स्वराज के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं सनी देओल ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया है।
दीपिका पादुकेण ने हाल ही में वोग मैग्जीन के लिए फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में दीपिका का ग्लैमरस अंदाज देख आपकी नजर नहीं हटेगी। फोटोशूट में दीपिका का अंदाज जबरदस्त है। हर तस्वीर में दीपिका का अलग अंदाज नजर आ रहा है। कवर पेज पर दीपिका बेज कलर के ओवकोट को शोल्डर पर कैरी करती दिखाई दे रही हैं।
नच बलिए के शुरू होते ही सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। पहले हफ्ते में कीथ और रोशेल के शो से बाहर होने के बाद अब नच बलिए के कमिंग एपिसोड में एक और जोड़ी शो को अलविदा कह देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नच बलिए के आने वाले एपिसोड में विंदू दारा सिंह और डीना उमारोवा शो से एलिमिनेट हो जाएंगे।
बॉलीवुड स्टार्स को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट होती है। सभी यही जानना चाहते हैं कि बॉलीवुड स्टार्स कैसे रहते हैं। कैसा उनका घर होता है और घर में वो क्या करते हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक मीम वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, साल 2016 में डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया डायरेक्टर रहे डैन स्कैविनो ने एक बार फिर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में रणवीर सिंह का गाना 'मल्हारी' चल रहा है और उसमें रणवीर के फेस को डोनाल्ड ट्रंप के फेस से स्विच कर दिया गया है।