Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़bollywood famed composer and singer Amit Trivedi on bollywood nepotism after Sushant Singh Rajput suicide

म्यूजिक इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर बोले शहूर सिंगर-कम्पोजर अमित त्रिवेदी -इस पर बहस करने का कोई फायदा नहीं

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से बॉलीवुड में भाई -भतीजावाद (नेपोटिज्म) खेमेबाजी और भेदभाव को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है। फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने बॉलीवुड ने नेपोटिज्म की समस्या...

Radha Sharma sharma लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 7 July 2020 10:53 AM
हमें फॉलो करें

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से बॉलीवुड में भाई -भतीजावाद (नेपोटिज्म) खेमेबाजी और भेदभाव को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है। फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने बॉलीवुड ने नेपोटिज्म की समस्या को कबूला और खुदको इससे पीड़ित भी बताया। जिनमें कंगना रनौत, विवेक ओबेरॉय, सोनू निगम और सैफ अली खान भी शामिल है। इससे इतर सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस नेपोटिज्म को लेकर आलिया भटट्, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, करण जौहर, जान्हवी कपूर, सोनम कपूर को ट्रोल किया गया। वहीं अब म्यूजिक इंडस्ट्री में नेप्टिज्म को लेकर मशहूर सिंगर और कम्पोजर अमित त्रिवेदी ने भी अपना पक्ष रखा है। 

एक इंटरव्यू के दौरान अमित ने सुशांत की कई फ़िल्मों में गाने गाए और कंपोज किए थे। उन्होंने कहा कि, ‘सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस करने से कोई फायदा नहीं है’। वे सुशांत को अपने द्वारा कम्पोज किये गए ‘काइ पो चे’ का मांझा, ‘केदारनाथ’ का नमो नमो, काफिराना और जान निसार गाने के जरिए याद करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, ‘जब भी मैं स्टेज पर ये गाना गाऊंगा ये बजाऊंगा। तब लोगों के दिमाग में सबसे पहले सुशांत आएंगे  और कैसे उन्होंने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाकर सबका दिल तोड़ दिया। मैं सचमुच बिखर गया और मेरा दिल टूट गया था। हमने काफी करीब से काम किया। इस तरह के नुकसान से निपटना बहुत कठिन है। 

वहीं उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर कहा कि, ‘नेपोटिज्म बहुत बुरा है और लोग नेपोटिज्म पर चर्चा कर टाइम बर्बाद कर रहे हैं। इसे नेपोटिज्म नहीं कहते। अगर नेपोटिज्म होता है, तो वह सिर्फ हीरो और हिरोइन के बीच होता है। नहीं, तो कहीं भी नहीं है। किसी के पिता इस बात से परेशान नहीं हैं कि उनका बेटा निर्देशक या संगीत निर्देशक या गायक है। आपको यह सवाल केवल अभिनेताओं से पूछना चाहिए। कोई और इसके बारे में परेशान नहीं है, मैं नहीं हूं। म्यूजिक इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के नाम की कोई चीज नहीं है।  

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें