Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़bollywood celebrity kareena kapoor shilpa shetty geneli riteish holi celebration 2021 photos and video

Holi Celebration: करीना कपूर ने शेयर की बेटे की तस्वीर, बेटी के साथ दिखीं शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड सिलेब्रिटीज कोरोना की वजह से गेट-टुगेदर नहीं कर रहे बल्कि फैमिली के साथ सेफ होली खेल रहे हैं। अपने सेलिब्रेशन की झलक उन्होंने फैन्स को भी दिखाई हैं। करीना कपूर ने अपने लाडले तैमूर की होली...

Holi Celebration: करीना कपूर ने शेयर की बेटे की तस्वीर, बेटी के साथ दिखीं शिल्पा शेट्टी
Kajal Sharma लाइव हिंदुस्तान टीम, मुंबईMon, 29 March 2021 01:53 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड सिलेब्रिटीज कोरोना की वजह से गेट-टुगेदर नहीं कर रहे बल्कि फैमिली के साथ सेफ होली खेल रहे हैं। अपने सेलिब्रेशन की झलक उन्होंने फैन्स को भी दिखाई हैं। करीना कपूर ने अपने लाडले तैमूर की होली वाली तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही एक वीडियो पोस्ट करके लिखा है कि वह पुरानी होली मिस कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा, बेटे वियान और बेटी समिशा के साथ होली की तस्वीरें शेयर की हैं।

 

करीना कपूर ने पोस्ट की तैमूर की तस्वीर

करीना कपूर ने तैमूर की फोटो शेयर की है। तैमूर रंगों और गुलाल से सराबोर दिख रहे हैं। करीना ने अपना पुराना वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है कि अक्षय कुमार के साथ पुराने होली के दिन याद कर रही हूं। 

 

 

 

रितेश, शिल्पा और ट्विंकल ने कुछ यूं जमाया रंग

वहीं शिल्पा शेट्टी ने अपनी फैमिली के साथ फोटोज शेयर किए हैं। उनकी गोद में बेटी समिशा दिख रही हैं। शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम फैमिली को होली की शुभकामनाएं दी हैं। ट्विंकल खन्ना ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बेटी के साथ बचपन के गेम खेल रही हैं। रितेश और जेनेलिया भी होली के रंग में नजर आए और उनका मजेदार वीडियो सामने आया है।

 

 

 

 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें