Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Bollywood Big Rivalries: these Bollywood celebs most controversial fights in real life salman khan shahrukh khan priyanka chopra deepika padukone aamir khan - Entertainment News India

सलमान खान से प्रियंका चोपड़ा तक...इन स्टार्स की दुश्मनी रही जगजाहिर, एक ने तो सीधे कहा था वह मेरी दोस्त नहीं...

बॉलीवुड के स्टार्स के बीच दुश्मनी जगजाहिर है। लेकिन कुछ सितारों की दुश्मनी इतनी बढ़ी की सालों तक चली और मामला कंट्रोवर्शियल होता गया। तो चलिए आज हम आपको कुछ सेलेब्स की लड़ाई के बारे में बताते हैं।

सलमान खान से प्रियंका चोपड़ा तक...इन स्टार्स की दुश्मनी रही जगजाहिर, एक ने तो सीधे कहा था वह मेरी दोस्त नहीं...
Deepali Srivastava टीम, लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 4 May 2022 04:20 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार्स की दोस्ती जितनी मशहूर है, उससे ज्यादा इनकी दुश्मनी सुर्खियों में रही है। कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिनके बीच ऐसी दुश्मनी हुई कि इन्होंने एक दूसरे की शक्ल देखने से भी मना कर दिया। इस लिस्ट में ऐसे स्टार्स भी शामिल हैं, जिन्होंने पहले फिल्म में साथ काम किया और फिर उनके बीच किसी वजह को लेकर झगड़ा हो गया। इस लिस्ट में बी-टाउन के कई बड़े सेलेब्स के नाम शुमार है, तो चलिए आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं, जिनके बीच पहले दोस्ती हुई फिर दुश्मनी हुई और अब फिर से सबकुछ नॉर्मल हो गया। 

दिलीप कुमार-राज कपूर

महबूब खान फिल्म अंदाज की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म राज कपूर, दिलीप कुमार और नरगिस को कास्ट किया गया था। फिल्म लव ट्रिएंगल पर थी। इस फिल्म के एक सीन में राज कपूर को दिलीप कुमार को रैकेट से हल्का सा मारना था। लेकिन राज कपूर ने दिलीप साहब को इतनी तेज मारा कि उनके शरीर पर नील के निशान पड़ गए। उस वक्त तो दिलीप कुमार कुछ नहीं बोले लेकिन फिर दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं रहा। इसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।

श्रीदेवी-जयाप्रदा

श्रीदेवी और जयाप्रदा की दुश्मनी भी सुर्खियों में रही। दोनों ही अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियां रही हैं। फिल्म नगीना में लीड एक्ट्रेस का रोल श्रीदेवी से जया प्रदा को ऑफर हुआ था लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से हटा दिया गया। फिल्म रिलीज होते ही हिट हो गई। बस इस बात पर जयाप्रदा फिल्म के मेकर्स और श्रीदेवी से नाराज हो गईं। ये नाराजगी दुश्मनी में तब्दील हो गई थी।

सलमान खान-शाहरुख खान

सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की दुश्मनी तो जगजाहिर है। एक्ट्रेस कटरीना कैफ का बर्थडे मनाया जा रहा है। इस पार्टी में सलमान ने शाहरुख खान के शो को लेकर कुछ मजाक उड़ाया था, जो किंग खान को पसंद नहीं आया। बस फिर क्या शाहरुख ने भी ऐश्वर्या राय का नाम लेते हुए सलमान को कुछ कह डाला। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों हाथापाई पर उतर आए। इसके बाद सालों तक दोनों के बीच बातें नहीं हुई लेकिन अब दोनों स्टार्स के बीच सब ठीक हो गया है। अब दोनों एक दूसरे के दुख-सुख में शामिल होते हैं।

दीपिका पादुकोण-प्रियंका चोपड़ा

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ही बेहतरीन फिल्में कर रही हैं और एक्ट्रेसेस फिल्म बाजीराव-मस्तानी में साथ काम भी कर चुकी हैं। लेकिन कहा जाता है इसी फिल्म के बाद दोनों के बीच दरार आ गई। दरअसल, फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पत्नी के रोल में थीं और दीपिका उनकी प्रेमिका। फिल्म के हिट होने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को पूरा क्रेडिट दिया गया। ये बात प्रियंका को अच्छी नहीं लगी और उनके मन में इसे लेकर नाराजगी हो गई। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे लगता है कि मैं और दीपिका कभी दोस्त हुआ करते थे। अब वह मेरी दोस्ती नहीं कॉम्पटीटर बन गई हैं। मैं इस पर बहुत कुछ नहीं कहना चाहती। आप चीजों को अपने नजरिए से देख सकते हैं।'

आमिर खान-शाहरुख खान

कहा जाता है कि एक अवॉर्ड की वजह से दोनों सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी हो गई थी। दरअसल, साल 1996 में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लिए शाहरुख खान को फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया था। लेकिन आमिर खान का कहना था कि ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म रंगीला के लिए मिलना चाहिए था। बस यही से दोनों के मन में खट्टास आ गई और आमिर ने अवॉर्ड इवेंट्स में जाना छोड़ दिया। कुछ सालों बाद आमिर ने बताया था कि उन्होंने अपने कुत्ते का नाम शाहरुख रखा है। इस बात पर किंग खान ने शो 'कॉफी विद करण' में उनका बिना नाम लिए खरी खोटी सुनाई थी। हालांकि, कहा जाता है कि अब दोनों के बीच सब ठीक हो चुका है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें