Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़bollywood Anil Kapoor Arjun Kapoor fight on box office

चाचू अनिल कपूर के साथ यहां होगी अर्जुन की टक्कर

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर (Anil Kapoor) और उनके भतीजा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने जा रही है। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh...

लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीSun, 10 Feb 2019 02:32 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर (Anil Kapoor) और उनके भतीजा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने जा रही है। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowarikar) इन दिनों अर्जुन कपूर को लेकर फिल्म पानीपत बना रहे हैं।

फिल्म में संजय दत्त की भी अहम भूमिका है। अर्जुन  इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं बॉलीवुड निदेर्शक अनीस बज्मी फिल्म पागलपंती बना रहे हैं। पागलपंती में अनिल कपूर ,जॉन अब्राहम, इलियाना डीक्रूज, उर्वशी रौटेला, कृति खरबंदा, अरशद वारसी और पुलकित सम्राट की अहम भूमिकाएं है। फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड में शुरू होने वाली है और यह फिल्म भी 6 दिसंबर को यह फिल्म रिलीज होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चाचा अनिल कपूर और भतीजा अजुर्न कपूर में से कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें