Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़birthday special vinod mehra know unkonwn facts about him

जयंती: अफेयर्स के लिए फेमस थे विनोद, रेखा ने की थी सुसाइड की कोशिश

बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर फेमस थे। उनका जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ...

लाइव हिन्दुस्तान टीम दिल्लीTue, 13 Feb 2018 12:45 PM
हमें फॉलो करें

13 साल की उम्र में की पहली फिल्म

1 / 3

बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर फेमस थे। उनका जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उन्होंने अपनी एक्टिंग से फिल्मों में एक अलग ही पहचना बनाई थी। 70-80 के दशक में विनोद मेहरा चर्चा में रहे। लेकिन 30 अक्टूबर 1990 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। विनोद मेहरा भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी की गई बहुत सी फिल्में आज भी दिल के पास हैं। विनोद आज भी फिल्मों से ज्यादा अपनी शादी और अफेयर्स को लेकर चर्चा में है। विनोद मेहरा ने एक नहीं बल्कि तीन शादी की थी और चौथी शादी को मां ने मंजूरी नहीं दी थी। 

SAD! सैफ की बेटी सारा को लगा झटका, बीच में ही रोक दी 'केदारनाथ' की शूटिंग

FUNNY VIDEO: प्रिया प्रकाश की आंखें देख, जब स्टंप्स पर गिर पड़े इंजमाम

आगे की स्लाइड में जानें विनोद मेहरा के निजी जिंदगी के बारे में...

मां की पसंद से की थी पहली शादी

2 / 3

विनोद मेहरा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत बहुत ही जल्दी कर दी थी। 13 साल की उम्र में ही उन्होंने बाल आर्टिस्ट के रूप में काम किया था। उनकी पहली फिल्म थी 'रागिनी'। इसक बाद उन्हें फिल्मों में कई ऑफर मिले। फिल्मों में एक्टिंग के बावजूद बॉलीवुड में उनका मन नहीं लगा। विनोद मेहरा ने मां की पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी कर ली, लेकिन जल्द ही उनका दिल अपनी हिरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया और पहली पत्नी को तलाक दिए बिना उन्होंने शादी कर ली। इनकी ये शादी भी लंबे समय तक नहीं चली और बिंदिया ने विनोद मेहरा को छोड़ निर्देशक जे पी दत्ता से शादी कर ली। इसके बाद 1988 में विनोद मेहरा ने किरण से की थी। लेकिन बदकिस्मती से किरण और विनोद भी ज्यादा समय तक साथ नहीं रह सके और दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई। 
 

कोलकाता में की थी शादी

3 / 3

किरण की मौते के बाद विनोद मेहरा अकेले रह गए। वो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रेखा के साथ अफेयर को लेकर रहे। खबरों के मुताबिक विनोद मेहरा ने रेखा से शादी की थी। शादी कोलकाता में की थी और उसके बाद वह रेखा को अपने घर ले गए। मां से रेखा को मिलवाया, लेकिन विनोद की मां ने उन्हें स्वीकार करने से मना कर दिया। उनका मानना था कि रेखा बिन-ब्याही मां की बेटी हैं। इसलिए रेखा को घर में घूसने ही नहीं दिया गया। ऐसे में विनोद मेहरा भी कुछ नहीं कर पाए और उनका ये रिश्ता टूट गया। सुनने में आया था कि विनोद मेहरा पर शादी के लिए दबाव बनाने के लिए एक बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। रेखा ने कॉकरोच मारने की दवा खा ली थी, जिसके बाद काफी हंगामा हो गया था। 

ऐप पर पढ़ें