Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़birthday special do you know thesw lesser facts about dabangg actress sonakshi sinha

B'DAY SPL : सलमान के कहने पर सोनाक्षी ने वह किया जिसे वह कभी ...

बॉलीवुड में आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपना जन्मदिन मना रहीं...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 2 June 2018 09:09 AM
हमें फॉलो करें

सलमान के कहने पर सोनाक्षी ने अपना वजन 30 किलो तक घटाया और फिल्म दबंग से डेब्यू किया..

1 / 4

बॉलीवुड में आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपना जन्मदिन मना रहीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा 32 साल की हो गई हैं।  सोनक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को बिहार के पटना में हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी हैं। 

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुकीं सोनाक्षी के आज दुनियाभर में लाखों फैन्स हैं, जो उनकी आने वाली हर नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।  सोनाक्षी को फिल्म इंडस्ट्री में 8 साल बीत चुके हैं। सोनाक्षी ने बॉलीवुड की बहुत ही कम फिल्मों में काम किया लेकिन जितनी भी फिल्मों में काम किया सभी हिट या सुपरहिट रही।  आइये उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें। सोना को जन्मदिन की बधाइयाँ...

VIDEO- अपने पोते की बर्थ-डे पार्टी में खूब नाचे दादा जितेंद्र, तैमूर का डांस देखकर लोट-पोट हुए लोग 

सलमान के कहने पर सोनाक्षी ने अपना वजन 30 किलो तक घटाया और फिल्म दबंग से डेब्यू किया..

2 / 4

सोनाक्षी को पेंटिंग और स्केच बनाने का बहुत शौक है साथ ही साथ उन्हें साड़ी पहनना भी बहुत पसंद है। सोनाक्षी इवेंट्स में ज्यादातर भले ही वेस्टर्न आउटफिट में नजर आयें लेकिन उन्हें साड़ी पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद है।

मां पूनम सिन्हा ने इनके बचपन की यादों के लेकर एक बार खुलासा भी किया था कि सोना  बचपन में साड़ी पहनकर खेलती थी। सोनाक्षी गानों में रैपिंग करने की भी खूबी के लिए जानी जाती हैं। 

सोनाक्षी

सोनाक्षी ने हीरोइन बनने का सपना कभी नहीं देखा था। वह कॉस्टयूम डिज़ाइनर में दिलचस्पी रखती थीं।

सोनाक्षी ने मुंबई के नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में कोर्स किया हुआ है।  यही वजह है कि शुरुआत में उन्होंने परदे के पीछे रहकर अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। 

सलमान के कहने पर सोनाक्षी ने अपना वजन 30 किलो तक घटाया और फिल्म दबंग से डेब्यू किया..

3 / 4

फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी ने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया था। 2008 और 2009 में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक भी किया था। 

Race 3 : 'अल्लाह दुहाई' का तीसरा वर्जन रिलीज

सोनाक्षी ने अपने करियर की 2010 में शुरुआत  दबंग फिल्म से की थी जो सुपरहिट रही थी इस फिल्म में वह सलमान खान के साथ नजर आई थी और इस फिल्म में उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। 

रणबीर कपूर की बहन ने आलिया के लिए भेजा गिफ्ट, आखिर क्या है माजरा

सलमान के कहने पर सोनाक्षी ने अपना वजन 30 किलो तक घटाया और फिल्म दबंग से डेब्यू किया..

4 / 4

बता दें कि पहले उनका वजन तकरीबन 90 किलो था लेकिन जमकर एक्सरसाइज और मेहनत कर उन्होंने अपना वजन 30 किलो तक कम कर लिया। अपनी सफलता का श्रेय सोनाक्षी सलमान खान को देती हैं । 

 ‘राउडी राठौड़’, ‘हिम्मतवाला’,  ‘बुलेट राजा’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’ में सोनाक्षी की एक्टिंग की बहुत तारीफ की गई। सोनाक्षी की अपकमिंग फिल्म हैप्पी भाग जाएगी का सीक्वल होगी जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। 

 

ऐप पर पढ़ें