Hindi NewsEntertainment NewsBihar DGP Gupteshwar Pandey says Mumbai Police is not cooperate in Sushant Singh Rajput death case

बिहार पुलिस का आरोप- सुशांत के केस में बिल्कुल सपोर्ट नहीं कर रही है मुबंई पुलिस, दिशा सालियान का नाम सुनते ही हो जाते हैं नाराज

सुशांत सिंह की मौत का मामला जोर पकडे हुए है। बिहार और मुंबई दोनों ही राज्यों में इस मामले को लेकर तहलका मचा हुआ है। सुशांत के पिता द्वारा पटना मे रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद इस...

बिहार पुलिस का आरोप- सुशांत के केस में बिल्कुल सपोर्ट नहीं कर रही है मुबंई पुलिस, दिशा सालियान का नाम सुनते ही हो जाते हैं नाराज
Radha Sharma sharma लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 4 Aug 2020 12:01 PM
हमें फॉलो करें

सुशांत सिंह की मौत का मामला जोर पकडे हुए है। बिहार और मुंबई दोनों ही राज्यों में इस मामले को लेकर तहलका मचा हुआ है। सुशांत के पिता द्वारा पटना मे रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद इस मामले में बिहार पुलिस भी इन्वॉल्व हो गई है। अब दोनों राज्यों की पुलिस में खींचातनी मची हुई है। इसी बीच एक तरफ जहां सुशांत सिंह से जुड़े मामले में मुंबई पुलिस की कई लापरवाही सामने आई है तो वहीं पटना पुलिस ने भी उनके जांच पर सवाल उठाए हैं। खबरों की मानें तो बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाने के बाद एक बार फिर से उन्होंने मुंबई पुलिस की मंशा पर संदेह जताया है।

न्यूज एजेंसी आईएनएस ट्वीट के अनुसार, बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि 'मुंबई पुलिस हमारे साथ अपराधियों की तरह बर्ताव कर रही है। उनकी मंशा साफ नहीं है और काम करने से रोका जा रहा है।'

— IANS Tweets (@ians_india) August 4, 2020

 डीजीपी  ने आगे कहा, 'आज मुम्बई में हालात इतने खराब हैं कि अगर वह इस मामले में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए मुम्बई जाते हैं तो उन्हें भी हाउस अरेस्ट किए जाने का खतरा है। अब तो स्थिति यह है क अगर मैं भी जाउंगा, तो मुंबई पुलिस मुझे भी हाउस अरेस्ट कर लेगी।' उन्होंने ये भी  आरोप लगाया कि क्वारंटीन के नाम पर मुंबई पुलिस ने एक आईपीएस अधिकारी को 'हाउस अरेस्ट' कर लिया है।

— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 4, 2020

पटना के एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन करने पर भी उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि  बिहार पुलिस टीम की मदद हेतु जब IPS अधिकारी विनय तिवारी ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे तो, BMC अधिकारियों ने उन्हें जबरदस्ती क्वारंटीन कर दिया। हमारे द्वारा कई बार किए गए अनुरोध के बावजूद भी उन्हें IPS मेस में आवास प्रदान नहीं किया गया। फिलहाल उन्हें मुंबई के गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रखा गया हैं।' 

— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 4, 2020

मीडिया खबरों की मानें तो सुशांत की एक्स मैनेजर की मौत पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आगे कहा कि 'दिशा सालियान के नाम से ही मुंबई पुलिस भड़क जाती है। ऐसे कैसे फाइल डिलीट हो जाती है। दिशा के नाम से ही ये लोग सकपका जाते हैं, हमें रिपोर्ट्स तक नहीं देते हैं। हमें परेशान कर रहे हैं, न काम करने दे रहे हैं और न ही मदद कर रहे हैं।  उन्होंने ये कहा है कि 'सुशांत की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है लेकिन इस मामले को शुरुआत से देखना पड़ेगा।

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान फाइल हुई गायब:

बिहार पुलिस लगातार इस मामले में छानबीन कर रही हैं और अब तक जो भी खुलासे हुए है, उसे जानकर हर कोई हैरान-परेशान है। हाल ही में पटना पुलिस ने जब मुंबई पुलिस से सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान की फाइल मांगी तो उन्हें कहा गया कि वो फाइल गलती से डिलीट हो गई है। मुंबई पुलिस इस केस की जिस तरह से जांच-पड़ताल कर रही है, उस पर कदम दर कदम सवाल उठाना लाजिमी हो गया है। वहीं बिहार पुलिस के मुताबिक सुशांत और दिशा सालियान के मौत के तार जुड़े हुए हैं। 

BMC की सफाई :

खबरों की माने तो, आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी के साथ जान-बूझकर ऐसा इसलिए किया किया गया है जिससे वो इस मामले की जांच में तेजी न ला सकें। वहीं, BMC ने सफाई पेश करते हुए कहा कहा कि, 'पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को मुंबई हवाई अड्डे पर घरेलू आगमन के लिए वर्तमान दिशानिर्देशों के अनुसार क्वारंटीन किया गया है।'

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें