Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Bigg Boss Winners list of all season winners of this show

Bigg Boss Winners: इन सितारों ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा, देखें शो के सभी सीजन के विजेताओं की लिस्‍ट

पॉप्युलर रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस बार कई टीवी सेलेब्स इस शो में शामिल होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन शो में एजाज खान, सारा गुरपाल,...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 28 Sep 2020 07:56 PM
हमें फॉलो करें

पॉप्युलर रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस बार कई टीवी सेलेब्स इस शो में शामिल होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन शो में एजाज खान, सारा गुरपाल, पवित्रा पुनिया, निशांत मलकानी, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलायक, अभिनव शक्ला, निकी तम्बोली और राहुल वैद्य नजर आने वाले हैं। अब देखते हैं कि इनमें से कौन इस सीजन का खिताब अपने नाम करेगा। तब तक हम आपको अब तक के सभी सीजन के विनर्स की लिस्ट बताते हैं।

बिग बॉस 1 (राहुल रॉय)

बिग बॉस के पहले सीजन के विनर थे बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय। राहुल घर में काफी शांत रहते थे, लेकिन आखिर में सबको पछाडते हुए राहुल ने शो के विनर का ताज अपने नाम कर लिया था।  इसमें कारोल ग्रैसियस फर्स्ट रनरअप रहीं, तो भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन सेकंड रनरअप रहे। बता दें कि बिग बॉस के पहले सीजन के होस्ट अरशद वारसी थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy) on

बिग बॉस 2 ( आशुतोष कौशिक)

बिग बॉस 2 के विनर थे आशुतोष कौशिक। आशुतोष ने डायना हेडन, राखी टंडन, मोनिका बेदी और पायल रोहतगी जैसे सेलेब्स को मात देकर यह खिताब अपने नाम किया था। बता दें कि दूसरे सीजन को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था जो उस वक्त बिग बॉस के यूके वर्जन बिग ब्रदर की विनर बनी थीं।

बिग बॉस 3 ( विंदु दारा सिंह) 

बिग बॉस के सीजन 3 के विनर थे विंदु दारा सिंह। विंदु दारा सिंह ने शो में रहकर काफी हंगामा किया था। उन्होंने प्रवेश राणा को हराकर तीसरे सीजन की ट्रॉफी जीती थी। बता दें कि बिग बॉस 3 को  अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vindu dara Singh (@vindusingh) on

बिग बॉस 4 (श्वेता तिवारी)

बिग बॉस के सीजन 4 की विनर थीं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्‍वेता तिवारी। श्वेता बिग बॉस की पहली महिला विनर थीं। इस सीजन में डॉली बिंद्रा सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही थीं। इस सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on

बिग बॉस 5 (जूही परमार)

टीवी सीरियल 'कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन' में कुमकुम का किरदार निभाने वालीं जूही परमार ने बिग बॉस का 5वां सीजन अपने नाम किया था। इस सीजन को सलमान ने संजय दत्त के साथ होस्ट किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Juhi Parmar (@juhiparmar) on

बिग बॉस 6 (उर्वशी ढोलकिया)

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में वैम्प का किरदार निभाने वालीं उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस के सीजन 6 की विनर थीं। रील लाइफ में भले ही उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाए, लेकिन रियल लाइफ में उर्वशी ने अपनी अच्छी पहचान बनाई थी जिस वजह से उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Urvashii Dholakia (@urvashiidholakia) on

बिग बॉस 6 (गौहर खान)

एक्ट्रेस गौहर खान ने साल 2013 में बिग बॉस 7 का खिताब अपने नाम किया था। शो में गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच की केमिस्ट्री काफी सुर्खियों में रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan) on

बिग बॉस 8 (गौतम गुलाटी)

टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' में काम कर चुके गौतम गुलाटी ने बिग बॉस 8 की जीत का खिताब अपने नाम किया था। इस सीजन को सलमान और फराह दोनों ने होस्ट किया था।  

A post shared by 𝐆𝐚𝐮𝐭𝐚𝐦 𝐆𝐮𝐥𝐚𝐭𝐢 (@welcometogauthamcity) on

बिग बॉस 9 ( प्रिंस नरूला)

बिग बॉस सीजन 9 के विनर थे प्रिंस नरूला थे। शो में उनकी और युविका की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। प्रिंस इससे पहले रोडिज और स्पलिटविला जैसे रियरिटी शो भी जीत चुके हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on

बिग बॉस 10 (मनवीर गुर्जर)

मनवीर गुर्जर ने बिग बॉस 10 का खिताब अपने नाम किया था। मनवीर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त थी। उन्होंने कई सेलेब्स को मात देकर बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

बिग बॉस 11 (शिल्पा शिंदे)

शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 का खिताब अपने नाम किया था। शिल्पा के फैन्स को पहले से उम्मीद थी कि शिल्पा इस शो की विनर बनेंगी। लेकिन फिर भी लास्ट तक हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच बड़ी टक्कर रही थी। हालांकि शिल्पा ने बाजी मारी और बिग बॉस 11 का खिताब अपने नाम किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official) on

बिग बॉस 12 (दीपिका कक्कड़)

बिग बॉस 12 की विनर थीं दीपिका कक्कड़। दीपिका ने श्रीसंत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। दीपिका ने श्रीसंत को अपना भाई बना दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@ms.dipika) on

बिग बॉस 13 (सिद्धार्थ शुक्ला)

टीवी के पॉप्युलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 का खिताब अपने नाम किया था। शो में सिद्धार्थ और शहनाज गिल की जोड़ी काफी सुर्खियों में रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें