उर्फी जावेद की पैंट देखते ही चकराया फैन्स का दिमाग, बोले 'फैशन देखकर कोई भी बेहोश...'
Urfi Javed Double Pant: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) फेम उर्फी जावेद लेटेस्ट वीडियो में बैकलेस ब्रालेस के साथ डबल पैंट पहने हुई नजर आ रही हैं। उनका यह स्टाइल देखकर लोगों का सिर चकरा गया है।

उर्फी जावेद लाइमलाइट में आने के लिए अपने स्टाइल के साथ खूब एक्सपेरिमेंट करती हैं। बीते कुछ दिनों में उर्फी जावेद (Urfi Javed) का नाम विवादों में भी खूब रहा है। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का हिस्सा बनने के बाद से ही टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद लगातार चर्चा में ही रहती हैं। अपने अजीबोगरीब स्टाइल के चलते वह हमेशा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो जाती हैं। अब उर्फी ने ऐसी ड्रेस पहन ली है कि लोगों का सिर ही चकरा जा रहा है। उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसे देखने के बाद शायद आपको भी चक्कर आ जाए।
उर्फी ने खरीदी नई कार
सामने आए इस वीडियो में वह अपनी नई चमचमाती गाड़ी फ्लॉन्ट कर रही हैं। हाल ही में उर्फी ने नई कार खरीदी है और जैसे ही मीडिया ने उन्हें उनकी नई गाड़ी के साथ देखा तो बिग बॉस ओटीटी स्टार जमकर पोज देती हुई नजर आईं। अब उर्फी जावेद की कोई तस्वीर या वीडियो आए और उनके आउटफिट की चर्चा ना हो? ऐसा कैसे हो सकता है? सोशल मीडिया पर उनकी गाड़ी से ज्यादा उनकी नई ड्रेस की खूब चर्चा हो रही है और लोगों को एक बार फिर से उन्हें ट्रोल करने का मौका मिल गया है। इस वीडियो में वह पेस्टल रंग की बैकलेस ब्रालेट और पलाजो स्टाइल वाले पैंट में नजर आ रही हैं। यहां तक तो ठीक था लेकिन जैसे ही आप उनकी पैंट को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे उर्फी ने अपनी पैंट पर ही एक एक्स्ट्रा पैंट जोड़ी हुई है।
एक्सपेरिमेंट देख चकराया लोगों का सिर
उर्फी जावेद का नया एक्सपेरिमेंट तो लोगों के गले नहीं उतर पा रहा है। एक यूजर ने उर्फी जावेद के नए वीडियो पर लिखा है, 'अरे भाई इनका स्टाइल देखकर तो कोई भी बेहोश हो जाएगा।' एक दूसरे शख्स ने लिखा है, 'जितनी बकबास ये उतना ही बकवास उसका डिजाइनर...लोकल दर्जी।'
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो:
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र


