
एल्विश यादव ने आलिया भट्ट से कहा- आई लव यू, जानिए क्या बोलीं बॉलीवुड की 'रानी'
Bigg Boss OTT Season 2: आलिया भट्ट ने जब अपनी इंस्टा स्टोरी पर AMA सेशन के बारे में लिखा तो एक फैन ने पूछा- एल्विश यादव के बारे में कुछ हो जाए। जवाब में आलिया भट्ट ने लिखा- Systummm.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बुधवार को Ask Me Anything सेशन में फैंस को अपने बारे में सवाल करने का मौका दिया। इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा कि वह बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव से क्या कहना चाहेंगी? बावजूद इसके कि उनकी बहन पूजा भट्ट फिनाले में एल्विश यादव से हार गई थीं, आलिया भट्ट ने बहुत स्वीट सा जवाब दिया।

एल्विश ने आलिया से कहा- आई लव यू
आलिया भट्ट ने जब अपनी इंस्टा स्टोरी पर AMA सेशन के बारे में लिखा तो एक फैन ने पूछा- एल्विश यादव के बारे में कुछ हो जाए। जवाब में आलिया भट्ट ने लिखा- Systummm. यह लिखते हुए आलिया भट्ट ने 2 हर्ट इमोजी बना दिए और एल्विश ने बिना देर किए आलिया भट्ट की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट लिया और स्टेटस पर लगा दिया। एल्विश ने तीन हर्ट इमोजी बनाकर लिखा- आई लव यू।
आलिया ने बताया था BB OTT का रॉकी
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब आलिया भट्ट ने एल्विश यादव की तारीफ की है। उन्होंने हाल ही में एल्विश को बिग बॉस ओटीटी हाउस का 'रॉकी' कहकर संबोधित किया था। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के दौरान सलमान खान होस्टेड शो में उनसे पूछा गया कि वह बताएं कि शो का रॉकी और रानी कौन हैं? तब आलिया भट्ट ने कहा कि एल्विश के पास रॉकी वाली पर्सनैलिटी है।
'रॉकी-रानी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया भट्ट ने कहा, "एल्विश मुझे बहुत नॉटी लगते हैं। उनका जैसा वो अंदाज है, जैसे वो बोलता है। बहुत इंट्रेस्टिंग है। वह बहुत फनी है। मुझे वह बहुत पसंद है। हालांकि आलिया भट्ट ने बिना देर किए अपनी बहन पूजा की भी तारीफ कर दी और कहा- लेकिन मुझे रानी के लिए अपनी बहन का नाम लेना होगा, क्योंकि वो तो हमारी घर परिवार की रानी है।" बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर 137 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में कामयाब रही थी।





