Bigg Boss 16: ‘बस्ती की हस्ती’ Mc स्टैन की एक महीने की कमाई जानकर चौंक जाएंगे

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Bigg Boss 16: Bigg Boss 16 के प्रीमियर पर ‘बस्ती की हस्ती’ नाम से मशहूर रैपर MC Stan ने बिग बॉस शो पर इस बात का खुलासा किया कि वो रैप करके एक महीने में कितनी कमाई कर लेते हैं। जानें .................

Bigg Boss 16: ‘बस्ती की हस्ती’ Mc स्टैन की एक महीने की कमाई जानकर चौंक जाएंगे

Bigg Boss 16 Contestant MC Stan News: बिग बॉस शो का प्रीमियर एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास रहा। शो की दमदार शुरुआत के साथ एक बार फिर मजेदार कंटेस्टेंट से शो के होस्ट सलमान खान ने दर्शकों का परिचय करवाया। इस प्रीमियर एपिसोड में बिग बॉस के मंच पर एक के बाद एक एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट में कुछ ने प्रीमियर डे पर ही ना सिर्फ दर्शकों बल्कि सलमान खान को भी खूब एंटरटेन किया। यूं तो हर कंटस्टेंट ने सलमान को रिझाने की कोशिश लेकिन पुणे से आए हिप- हॉप रैपर एमसी स्टैन (MC Stan )की पर्सनैलिटी जरा हट के नजर आई। ‘बस्ती की हस्ती’ के नाम से मशहूर इस रैपर ने पुणे की एक बस्ती में रहने के बावजूद लोगों के दिलों में जगह बनाई। बिग बॉस में पहले ही दिन अपनी बेबाकी से इस कंटेस्टेंट ने इस और इशारा कर दिया कि ये बाकी घरवालों के लिए एक टफ कॉम्पिटिशन साबित हो सकते हैं। 

बस्ती में रहकर भी हस्ती बने MC Stan इतना कमा लेते हैं महीने में 
साधारण बैकग्राउंड होने के बावजूद बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे रैपर MC Stan का लाइफस्टाइल आपको चौंका सकता है।  ‘बस्ती की हस्ती’ नाम से मशहूर 
इस रैपर ने बिग बॉस शो पर इस बात का खुलासा किया कि वो रैप करके एक महीने में कितनी कमाई कर लेते हैं। शो के दौरान सलमान ने जब एमसी स्टैन से उनकी आमदनी पूछी तो रैपर ने बताया कि वह रैप करके एक महीने में लगभग 60-70 लाख रुपये कमा लेते हैं। रैपर ने ये भी बताया कि वह अपनी ज्यादातर कमाई अपने कपड‌़े और जूतों पर ही खर्च करते हैं।  

बिग बॉस में एंट्री को लेकर रैपर की मां ने...
बिग बॉस के मंच रैपर एमसी स्टैन ने सलमान खान को इस बारे में भी बताया कि इस शो में उनकी एंट्री को लेकर उनकी मां बेहद खुश हुईं और उन्होंने नया 70 हजार का टीवी खरीद लिया। शो में जाने को लेकर रैपर की मां ने उन्हें लड़ाई ना करने की नसीहत दी, इस बात का खुलासा भी एमसी स्टैन ने प्रीमियर पर किया। बस्ती में रहते हुए हस्ती बनने के रैपर के सफर और स्ट्रग्ल ने सलमान खान का दिल जीत लिया। सलमान इस हस्ती से मिलकर वाकई खुश नजर आए। 

इंस्टाग्राम पर किसी इंटरनेशनल स्टार से कम नजर नहीं आते MC Stan
हिन्दी भाषा में रैप करने वाले इस कलाकार के सोशल मीडिया अकांउट पर 1.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। रैपर की सोशल मीडिया प्रोफाइल को देखें इसमें उनके लुक्स एक इंटरनेशनल स्टार जैसे दिखते हैं। अजीबो-गरीब हेयरस्टाइल और लुक्स के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। रैप चाहे क्लिक करे ना करे  पर इस रैपर का स्टाइल काफी आइकैची है। हिप-हॉप स्टाइल में अपनी तस्वीरों के बीच इस आर्टिस्ट ने अपनी एक साधारण तस्वीर भी पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह बस्ती में ही बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो में उन्हें एक बूढ़ी औरत के साथ आग सेकेते हुए देखा जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें एमसीस्कैन का असली नाम अल्ताफ है। 
 

Pooja Bajaj

लेखक के बारे में

Pooja Bajaj
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।