Bigg Boss 15: घरवालों के सामने फूट-फूटकर रोए करण कुंद्रा, अफसाना खान ने लगाया बेवजह ‘टच’ करने का इल्जाम?

Garima Singh टीम, लाइव हिंदुस्तान, दिल्ली
share

बिग बॉस 15 के घर में तो दिवाली से पहले ही धमाके होने लगे हैं। अभी सिम्बा नागपाल और उमर रियाज की लड़ाई के चलते ट्विटर पर फैंस के बीच जंग सी छिड़ी हुई है। इस बीच तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी के बीच...

Bigg Boss 15: घरवालों के सामने फूट-फूटकर रोए करण कुंद्रा, अफसाना खान ने लगाया बेवजह ‘टच’ करने का इल्जाम?

बिग बॉस 15 के घर में तो दिवाली से पहले ही धमाके होने लगे हैं। अभी सिम्बा नागपाल और उमर रियाज की लड़ाई के चलते ट्विटर पर फैंस के बीच जंग सी छिड़ी हुई है। इस बीच तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी के बीच भी तू-तू मैं-मैं हो गई है। बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को ऐसी कई लड़ाइयां देखने को मिलने वाली है क्योंकि कंटेस्टेंट्स को नया कैप्टेंसी टास्क मिल गया है। इस टास्क के चलते ही आज रात घर में खूब हंगामा होने वाला है। बिग बॉस 15 के मेकर्स ने आज के एपिसोड का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें करण कुंद्रा बुरी तरह से रोते हुए नजर आ रहे हैं।  

क्यों रो दिए करण कुंद्रा? 

प्रोमो की शुरुआत में करण कुंद्रा, जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच तीखी बहस हो रही है। करण कुंद्रा कह रहे हैं कि अगर कोई लड़की कह रही है कि उसे टच ना किया जाए तो कैसे कर दें। यहां पर करण कुंद्रा ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कैप्टेंसी टास्क के दौरान दूसरी टीम में शामिल अफसाना खान ने ये बात बोली है। प्रतीक और जय उल्टा करण कुंद्रा पर ही टूट पड़ते हैं। ऐसे में करण कुंद्रा के पास कोई ऑप्शन ही नहीं बचता है।  

दिवाली पर होगा इविक्शन  

वैसे तो किसी भी त्योहार में बिग बॉस किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं करते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। बीते दिनों बिग बॉस ने अनाउंटमेंट की है कि इस दिवाली पर शॉकिंग इविक्शन होने वाला है। इसी के साथ घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होने वाली है।  

इन लोगों की हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री  

बिग बॉस 15 में होने जा रही वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि अनुषा दांडेकर, राकेश बापट और नेहा भसीन वाइल्ड कार्ड के जरिए सलमान खान के शो में एंट्री ले सकते हैं।  

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।