Bigg Boss 14: क्या निशांत मलखानी और जैस्मीन भसीन हो गए हैं बिग बॉस के घर से एविक्ट?
टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ के आने वाले एपिसोड में इस बार डबल एविक्शन देखने को मिलेगा। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स इस समय रेड जोन में हैं। इसमें कविता कौशिक, रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन और...
टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ के आने वाले एपिसोड में इस बार डबल एविक्शन देखने को मिलेगा। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स इस समय रेड जोन में हैं। इसमें कविता कौशिक, रुबीना दिलैक, जैस्मीन भसीन और निशांत मलखानी का नाम शामिल है। ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने बताया था कि इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा। इसमें ऑडियंस के वोट के साथ ग्रीन जोन में मौजूद सदस्यों के वोट शामिल रहेंगे।
एजाज खान- निशांत और कविता कौशिक का नाम लेते हैं। एजाज कहते हैं कि निशांत अपने रंग काफी जल्दी-जल्दी घर में बदल रहे हैं। वहीं, कविता हर किसी के बारे में बुराई कर रही हैं और गलत बातें फैला रही हैं।
राहुल वैद्य- निशांत और जैस्मीन का नाम लेते हैं। उनका कहना है कि जैस्मीन काफी बदतमीज हैं। वह हर छोटी-छोटी बात पर ओवररिएक्ट करती हैं। उन्हें लगता है कि वह सही हैं और बाकी गलत।
निक्की तंबोली भी निशांत और जैस्मीन का नाम लेती हैं। उनका कहना है कि निशांत घर में नजर ही नहीं आ रहे हैं और वह किसी काम में भी हाथ नहीं बटाते हैं। जैस्मीन के लिए निक्की कहती हैं कि वह केवल गाली देने पर ही लड़ाई करती रहती हैं।
जब सभी सदस्य नाम ले चुके होते हैं तो बिग बॉस दो नाम लेते हैं। इसमें निशांत और जैस्मीन का नाम शामिल रहता है। यह दोनों इस हफ्ते घर से एविक्ट होंगे। खबरों के मुताबिक, जैस्मीन 4 नवंबर को दोस्त अली गोनी के साथ बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री ले सकती हैं। हालांकि, इस बात पर अभी तक मेकर्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।