Bigg Boss 13: अरहान खान को लेकर रश्मि देसाई ने कही ये बात, क्या खत्म हो जाएगा रिलेशनशिप?
बिग बॉस 13 पिछले कई सप्ताह से जारी है। अब लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर रश्मि देसाई की खास दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी की एंट्री हुई। देवोलीना बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। इस दौरान देवोलीना...
बिग बॉस 13 पिछले कई सप्ताह से जारी है। अब लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर रश्मि देसाई की खास दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी की एंट्री हुई। देवोलीना बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। इस दौरान देवोलीना से बात करते हुए रश्मि देसाई ने माना कि उनके बॉयफ्रेंड अरहान उनके जैसे नहीं हैं।
रश्मि देसाई और अरहान खान के बीच रिलेशन को लेकर लंबे समय से बात होती रही है। जब देवोलीना बिग बॉस के घर में आईं, तब दोनों के बीच में काफी बातचीत हुई। बातचीत के दौरान ही रश्मि ने देवोलीना से कहा कि अरहान उनके जैसे नहीं हैं। इसके अलावा उन्हें आगे के बारे में सोचने के लिए कुछ समय चाहिए।
देवोलीना पहले भी रश्मि को अरहान को लेकर सतर्क कर चुकी हैं। अब अरहान के खिलाफ रश्मि की बात सुनकर देवोलीना काफी खुश दिखाई दीं। इसके बाद अब यह सवाल खड़े होने लगे हैं कि क्या अरहान के साथ रिलेशनशिप का यह अंत है। हालांकि, आगे क्या होगा, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।