Bigg Boss 13: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव हुए घर से बाहर, सलमान खान ने नहीं बल्कि बिग बॉस ने खुद किया ये काम
Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 टीवी का एक ऐसा पॉपुलर रिएलिटी शो है जिसमें हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। फिर चाहे वह घर के सदस्यों में होने वाला लड़ाई-झगड़ा हो या फिर दोस्ती। हर रोज यहां रिश्ते...
Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 टीवी का एक ऐसा पॉपुलर रिएलिटी शो है जिसमें हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। फिर चाहे वह घर के सदस्यों में होने वाला लड़ाई-झगड़ा हो या फिर दोस्ती। हर रोज यहां रिश्ते बदलते हैं। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव घर से बेघर होंगे।
बिग बॉस में इस हफ्ते रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्जी, आरती सिंह और खेसारी लाल यादव नॉमिनेटेड हैं। इसमें से आज खेसारी लाल यादव को घर से बेघर होना पड़ेगा।
बिग बॉस फैनक्लब में ये दावा किया गया है कि बिग बॉस देर रात घर वालों से वोट करने के लिए कहेंगे जिसमें खेसारी लाल यादव को सबसे कम वोट मिलेंगे। जिसके बाद वे घर से बेघर होंगे। ये एलिमिनेशन जनता के वोटों के आधार पर नहीं बल्कि घर वालों के वोटों के आधार पर होगा। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट में भी ये बताया गया है कि खेसारी लाल यादव को बिग बॉस खुद घर से बेहर करेंगे।
ये खबर कितनी सच है ये तो आज के एपिसोड को देखने के बाद ही पता चलेगी।