जानिए क्यों भजन गायक अनूप जलोटा सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल?
मशहूर भजन गायक ने पहले ही दिन से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लंबे समय तक अनूप जलोटा की शिष्या रहीं गायिका और अभिनेत्री जसलीन मथारु ने कल बिग बॉस के मंच पर अपने प्यार का इजहार किया। इस...
मशहूर भजन गायक ने पहले ही दिन से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लंबे समय तक अनूप जलोटा की शिष्या रहीं गायिका और अभिनेत्री जसलीन मथारु ने कल बिग बॉस के मंच पर अपने प्यार का इजहार किया। इस जोड़ी को 'विचित्र' इसलिए माना जा सकता है क्योंकि इनके बीच 37 सालों का अंतर है। 28 साल की जसलीन और 65 साल के अनूप जलोटा साढ़े तीन सालों से एक दूसरे के प्यार में हैं। जसलीन अनूप से 37 साल छोटी हैं। अब इस जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया कापी मजाक बना रहे हैं।
आपको बता दें कि 29 जुलाई 1953 को जन्में अनूप जलोटा साल 2012 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरूस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग अफेयर की बात कबूलने के बाद भजन सम्राट अनूप जलोटा चर्चा में हैं। इस खुलासे के बाद अनूप जलोटा 24 घंटें के अंदर ही वायरल हो गए हैं। लोग उनको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मेमे बना कर पोस्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि भजन सिंगर अनूप और जसलीन पर बने मीम्स ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं। फैंस उनकी लव स्टोरी के किस्से चटखारे लेकर पढ़ रहे हैं। ट्विटर पर इन दोनों को लेकर काफी मजाकिया किस्म के रिएक्शन आने लगे। लोग अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन पर फनी मीम्स बना कर मजाक उड़ा रहे हैं।
'ऐसी लागी लगन...' जैसे भजनों से मशहूर हुए अनूप जलोटा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद चर्चा में रहे। उन्होंने तीन शादियां की है। लेकिन ये शादियां लंबे वक्त तक नहीं चल पाई। उनकी पहली शादी सोनाली सेठ से हुई, जो उनकी शिष्या थी। अनूप और सोनाली जलोटा ने कई गाने गए और कॉन्सर्ट का हिस्सा बने। हालांकि, कुछ सालों बाद इनका तलाक हो गया।
अनूप जलोटा की दूसरी शादी बिना भाटिया से हुई और जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। उन्होंने तीसरी शादी मेधा गुजराल से की थी। मेधा पूर्व पीएम आईके गुजराल की भतीजी और फिल्ममेकर शेखर कपूर की पहली पत्नी थीं। अनूप और मेघा के बेटे आर्यमन का जन्म 1996 में हुआ थ। लीवर की बीमारी के चलते उनका निधन साल 2014 में हुआ।