जैकी श्रॉफ के बर्थडे पर सुभाष घई का ऐलान, अपने 'हीरो' के साथ ला रहे हैं धमाकेदार फिल्म
Jackie Shroff Birthday: जैकी श्रॉफ के बर्थडे पर सुभाष घई ने बड़ी अनाउंसमेंट की है। हीरो और यादें के बाद अब 2023 में वह जैकी श्रॉफ के साथ नई फिल्म बनाने जा रहे हैं। सिनेप्रेमी इस खबर से काफी खुश हैं।
बॉलीवुड के भिड़ू जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर फिल्ममेकर सुभाष घई ने एक एक्साइटिंग अनाउंसमेंट की है। सुभाष घई ने अपने हीरो को बधाई देने के साथ लिखा है कि 2023 में वह उनके साथ फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस पर जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा का कमेंट भी है। बता दें कि सुभाष घई जैकी के साथ कई शानदार फिल्में दे चुके हैं। उनके पोस्ट से सिनेमाप्रेमी काफी एक्साइटेड हैं।
की फिल्म की घोषणा
सुभाष घई ने लिखा है, हीरो हमेशा हीरो ही रहता है। 1983 में आई हमारी फिल्म हीरो में नए सुपरहीरो की तरह जन्मा फिर 2021 में यादें अब 2023 में दिल छूने वाला सुपरहीरो बड़े पर्दे पर दिखाई देगा। इसका प्रोडक्शन मुक्ता आर्ट्स करेगा और ऐसी स्क्रिप्ट पहले नहीं देखी होगी। जन्मदिन की शुभकामनाएं। इस पर जैकी श्रॉफ का जवाब है, आपके लिए हमेशा सम्मान है। आयशा श्रॉफ ने लिखा है, द बेस्ट।
जैकी और अनिल की बॉन्डिंग
बता दें कि 1 फरवरी को जैकी श्रॉफ का जन्मदिन होता है। बर्थडे के एक दिन पहले भी सुभाष घई ने एक पोस्ट किया था। इसमें लिखा है, मेरे दो अनमोल रतन। मैंने अक्सर देखा है कि सुपर ब्लॉक बस्टर फिल्म के बाद हीरो और हिरोइन को प्यार हो जाता है या वे शादी कर लेते हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम हुआ है कि राम लखन के बाद दो सुपर हीरो के बीच इतनी लंबी चलने वाली बॉन्डिंग हुई है जैसे कि दोनों भाई हों। अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ मेरी बर्थडे पार्टी के डिनर पर ऐसे दिखे थे। उन पर गर्व है।