Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav: fir bechenge litti chokha saamne aai wagah Kajal Raghwani: aur Madhu Sharma: bhi dengi saath

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिर बेचेंगे लिट्टी-चोखा, सामने आई वजह, काजल राघवानी और मधु शर्मा भी देंगी साथ

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। इनके साथ काजल राघवानी और मधु शर्मा भी दिखाई देने वाली हैं। दरअसल, खेसारी लाल यादव से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही...

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव फिर बेचेंगे लिट्टी-चोखा, सामने आई वजह, काजल राघवानी और मधु शर्मा भी देंगी साथ
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 9 Oct 2019 12:22 PM
हमें फॉलो करें

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। इनके साथ काजल राघवानी और मधु शर्मा भी दिखाई देने वाली हैं। दरअसल, खेसारी लाल यादव से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक खेसारी लाल लंदन की सड़कों पर लिट्टी चोखा बेचते नजर आएंगे। 

ये एक फिल्म या गाने का सीन होगा जिसमें वे ऐसा करते नजर आएंगे। इनके साथ काजल राघवानी भी होंगी। सिर्फ इतना ही नहीं मधु शर्मा भी खेसारी के साथ दिखाई देंगी। एक बड़े बजट की इस फिल्म के कुछ सीन्स लंदन में शूट होंगे जहां खेसारी लिट्टी चोखा बेचेंगे। फिलहाल, फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है और इसका डायरेक्शन रजनीश मिश्रा करेंगे। हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। 

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में अपना जादू बिखेरने से पहले खेसारी लाल यादव लिट्टी चोखा बेचा करते थे तो कहीं न कहीं खेसारी इससे खुद को रिलेट कर पाएंगे। खेसारी की फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। ये फिल्म स्पोर्ट्स पर आधारित है और खेसारी के साथ इस फिल्म में आप स्मृति सिन्हा को देखेंगे। जो दो साल के ब्रेक के बाद लौट रही हैं।  

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें