सलमान-ऐश्वर्या के गाने पर आम्रपाली-निरहुआ का रोमांटिक अंदाज, VIDEO हुआ वायरल
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। ऑफ स्क्रीन भी दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। तभी तो दोनों अक्सर फ्री टाइम में फनी वीडियो बनाते रहते हैं और...
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में से एक है। ऑफ स्क्रीन भी दोनों की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। तभी तो दोनों अक्सर फ्री टाइम में फनी वीडियो बनाते रहते हैं और उन्हें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों का एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दोनों सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के पॉपुलर सॉन्ग चांद छुपा बादल में रोमांटिक परफॉर्मेंस देते दिख रहे हैं। इस वीडियो में आम्रपाली दुल्हन की तरह सजी हुई हैं और निरहुआ उनके गालों पर किस करने की कोशिश कर रहे हैं। (वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)
'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' की वजह से सुर्खियों में...'
वैसे भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी कुछ करते हैं तो वह जमकर वायरल होता है। निरहुआ और आम्रपाली की अगली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3 है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म के इस ट्रेलर ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है। इसे अब तक 43 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
बता दें कि इस फिल्म के अलावा आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी 'निरहुआ चलल लंदन 3' में भी एक साथ दिखेगी। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी कई नए धमाके करने के लिए तैयार हैं।