मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा को आपसे ज्यादातर समय हॉट और ग्लैमरस अवतार में देखा होगा, लेकिन अब जो उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है उसे देखकर तो आप चौंक जाएंगे। दरअसल, मोनालिसा ने अपने शो नजर से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में मोनालिसा सिंपल साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ज्यादा मेकअप भी नहीं किया हुआ है। वो बिल्कुल सिंपल दिख रही हैं। फैन्स भी मोनालिसा का ये अवतार देखकर चौंके हैं। मोनालिसा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, 'मिलिए...बरखा कुमारी से #नज़र #जल्द ही..2019 का लास्ट शूट डे। 2020 में रॉकिंग के लिए तैयार।'
भारती सिंह को कपिल शर्मा के शो से हटाने की उठी मांग, जानें पूरा मामला
'तारा फ्रॉम सितारा' के फैन्स के लिए बुरी खबर, 5 महीने में ही बंद हो रहा है शो
'मुकाबला' गाने पर किया जबरदस्त डांस...
मोनालिसा ने इससे पहले अपना एक डांस वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के गाने 'मुकाबला' पर डांस कर रही हैं। मोनालिसा जितना शानदार डांस कर रही हैं, उतने ही जबरदस्त उनके एक्सप्रेशन हैं।
बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के हर बड़े कलाकार के साथ काम कर चुकी हैं। पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। मोनालिसा 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे मोटी फीस लेने वाली एक्ट्रेस है। फैंस उनके भोजपुरी फिल्म में जल्द ही कमबैक करने का इंतजार कर रहे हैं।