Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़bhojpuri queen akshara singh video fake show in samastipur

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के नाम पर हो रही है धोखेबाजी, वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह के शो के नाम पर लोगों को गुमराह करने का मामला सामने आया है। अक्षरा ने दरअसल खुद अपना एक वीडियो बनाया है जिसे उनके पीआरओ उदय भगत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSun, 20 Jan 2019 04:43 PM
हमें फॉलो करें

भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह के शो के नाम पर लोगों को गुमराह करने का मामला सामने आया है। अक्षरा ने दरअसल खुद अपना एक वीडियो बनाया है जिसे उनके पीआरओ उदय भगत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो में अक्षरा कहती हैं, 'मुझे ये सुनने में आया है कि कल यानी 21 जनवरी को कुछ लोग मेरे नाम पर शो करा रहे हैं, लेकिन मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है। वो मेरे नाम पर टिकट्स भी बेच रहे हैं वो लोग जो अच्छी बात नहीं है। ये सब बिना मेरी जानकारी के हो रहा है। तो मैं अपने सभी दर्शकों से और चाहने वालों से ये कहना चाहूंगी कि आप लोग बिल्कुल भी उन लोगों की बात पर नहीं आइएगा। मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है। मैं समस्तीपुर नहीं आ रही हूं जहां का ये प्रोग्राम बताया जा रहा है। 21 जनवरी मैं नहीं आ रही हूं। पता नहीं ये लोग कौन हैं मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है...धन्यवाद।'


बता दें कि अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई फनी वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें