Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Bhojpuri movies beat Bollywood films on Google in 2018

साल 2018 में बॉलीवुड पर भारी पड़ीं भोजपुरी फिल्में, गूगल पर मचा रही हैं धमाल

साल 2013 से 2017 तक जहां गूगल पर सबसे अधिक बॉलीवुड फिल्में या हिन्दी फिल्में खोजी जाती थी वहीं साल 2018 में भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों ने इस सबको पछाड़ कर अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है। 2014 में...

श्रीहर्ष देवुलापल्ली विष्णु पद्मनाभन नई दिल्लीMon, 31 Dec 2018 10:25 AM
हमें फॉलो करें

साल 2013 से 2017 तक जहां गूगल पर सबसे अधिक बॉलीवुड फिल्में या हिन्दी फिल्में खोजी जाती थी वहीं साल 2018 में भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों ने इस सबको पछाड़ कर अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है। 2014 में लोग भोजपुरी जितना ही तमिल और तेलुगू फिल्में भी सर्च करते थे। इसके बाद भोजपुरी के प्रति रुझान बढ़ता गया है। 

देश में इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ लोगों में फिल्में देखने की प्रवृत्ति भी बदल रही है। अब देश में इंटरनेट पर सिनेमा देखने, सिनेमा के बारे में समाचार जानने और अपनी पसंद के फिल्मस्टार के बारे में जानने  का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। 

गूगल ट्रेंड्स से प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि 2015 के बाद यहां फिल्म संबंधी सर्च तेजी से बढ़ी है। इसने अब तक शीर्ष पर रहे समाचारों और खेलों को काफी पीछे छोड़ दिया है। यहां पर दक्षिण भारतीय फिल्मों का हिन्दी संस्करण भी तेजी से सर्च किया जाता है। उदाहरण के तौर पर तेलुगू फिल्म सारायनोडु का हिन्दी संस्करण यू-टयूब पर 20 करोड़ बार देखा जा चुका है। 

क्या रणवीर सिंह से डर गया 'अर्जुन रेड्डी'? साथ काम करने से किया इंकार

इस साल तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ तमिलनाडु से भी अधिक झारखंड में सर्बाधिक बार खोजी गई है। इस फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर भी महान सफलता हासिल की है लेकिन नेट पर सर्वाधिक बार खोजी गई फिल्में जरूरी नहीं कि बॉक्स ऑफिस पर भी उतनी ही हिट हो। जैसे बागी फिल्म नेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जानेवाली पांच फिल्मों में है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह सबसे कम कमाई वाली पांच फिल्मों में रही है। वहीं फिल्म संजू नेट पर कम सर्च हुईं लेकिन इसकी कमाई दोगुनी से भी अधिक रही है। 

जाह्नवी के बाद अब खुशी भी करेगी बॉलीवुड में एंट्री, ये बड़ा डायरेक्टर करेगा लॉन्च

अभिनेताओं में सलमान खान पिछले पांच सालों में शाहरुख , आमिर और अक्षय कुमार से ज्यादा बार गूगल किए गए। यहां तक कि उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्रिकेट स्टार विराट कोहली से भी ज्यादा बार खोजा गया। 

हॉट/सेक्सी हिरोइनों में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ गूगल पर सबसे लोकप्रिय रही हैं। गूगल पर सनी लियोनी को कैटरीना, दीपिका और प्रियंका चोपड़ा से कहीं ज्यादा खोजा गया। यहां तक कि उसकी लोकप्रियता सलमान और मोदी से भी अधिक रही है। आंख मारनेवाली प्रिया प्रकाश और सपना चौधरी को भी गूगल की सूची में अच्छा स्थान मिला है। 

चार्ट 1...

दिसंबर 2008 दिसंबर 2018

क्रिकेट 12  08

खबर 13  16

फिल्म 38 91

चार्ट 2.........

भोजपुरी फिल्मों का जलवा

भाषा 29 दिसं 2013 16 दिसं 2018

मराठी 10 03

टॉलीवुड 10 14

तमिल 10 15

बालीवुड  58 41

भोजपुरी 10 67

चार्ट 3......

नेट पर जलवा हॉल में नहीं

बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई (करोड़ रुपये में)

संजू

बाहुबली 2- द कनक्लूजन

एवेंजर : इफिनिटी वार

रईस 

टाइगर जिंदा है

गोलमाल अगेन

जुड़वां

पद्मावती

बागी 2

2017 में सबसे अधिक कमाई वाली (लाल में) और 2018 की (नीले में) और बॉक्स ऑफिस की कमाई के मामले में संबंधित सर्च। 

संबंधित सर्च इंटरेस्ट को टॉप 5 फिल्मों के बीच वार्षिक और अर्ध वार्षिक तौर पर आंका गया है। सभी सर्च और कमाई केवल भारत में है। 

चार्ट 4...............

पिछले पांच साल में गूगल के बादशाह

सलमान खान 19.25

नरेंद्र मोदी 13.77

शाहरुख खान 10.79

विराट कोहली 8.12

अक्षय कुमार 7.17

चार्ट 5...............

पांच साल में गूगल पर छाईं

सनी लियोनी 56.28

कैटरीना कैफ 10.88

दीपिका पादुकोण 7.35

प्रियंका चोपड़ा 6.33

अनुष्का शर्मा 3.46

(खोज में रुचि को 0 से 100 तक के पैमाने पर दिखाया गया है। यहां 100 सर्वाधिक खोज का इंगित करता है।)

स्रोत : गूगल ट्रेंड्स, boxofficeindia.com, मिंट रिसर्च

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें