इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया 'सास' को परेशान तो 'पति' ने गाया ये गाना, देखें Video
इन दिनों भोजपुरी फिल्मों के फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म बॉर्डर का गाना‘घरवा भइल बा कारगिल' खूब पॉपुलर हो रहा है। 'बॉर्डर' में शुभी शर्मा और विक्रांत के अलावा...
इन दिनों भोजपुरी फिल्मों के फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म बॉर्डर का गाना‘घरवा भइल बा कारगिल' खूब पॉपुलर हो रहा है। 'बॉर्डर' में शुभी शर्मा और विक्रांत के अलावा निरहुआ और आम्रपाली दुबे की भी जोड़ी है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर लगभग 75 लाख बार देखा जा चुका है। यह गाना निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यू-ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। दरअसल, इस गाने में सास-बहू की जंग दिखाई गई है जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
सलमान-ऐश्वर्या के गाने पर आम्रपाली-निरहुआ का रोमांटिक अंदाज, VIDEO हुआ वायरल
मोनालिसा के पति है विक्रांत...
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा उस समय सुर्खियों में आए थे जब भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस में एंट्री की थी। मोनालिसा ने बिग बॉस में बहुत ही धमाकेदार पारी खेली थी और उनके अंदाज को काफी पसंद भी किया गया था। मोनालिसा ने तो बिग बॉस के दौरान ही विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी कर ली थी और दोनों का रोमांस बहुत पॉपुलर भी हुआ था।
इस गाने में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ माया यादव और शुभी शर्मा नजर आ रही हैं। गाने में इन तीनों की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब लुभा आ रही है। यही वजह है कि इस गाने को इतने कम वक्त में इतने ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। फिल्म में विक्रांत सिंह खुद भी रेंबो लुक में नजर हैं। जब सिनेमाघरों में फिल्म लगी थी, तब भी विक्रांत की भूमिका को खूब पसंद किया गया था। खासकर युवाओं के बीच उनका क्रेज जबरदस्त था। मालूम हो कि इस फिल्म को चर्चित निर्देशक संतोष मिश्रा ने डायरेक्ट किया है।
बता दें कि मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म ‘बॉर्डर’ रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। 'बॉर्डर' भोजपुरी सिनेमा की इस साल की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। बॉक्स ऑफिस के बाद ‘बॉर्डर’को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त कामयाबी मिल रही है।