Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़ bhojpuri cinema nirahua amrapali dubey holi song goes viral

HOLI पर आम्रपाली-निरहुआ के भोजपुरी गाने ने मचाया तहलका, देखें video

जैसे-जैसे होली के दिन करीब आ रहे हैं लोगों पर होली का खुमार बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। होली को अब 10 ही दिन बाकी है लेकिन भोजपुरी सिनेमा...

लाइव हिन्दुस्तान टीम दिल्लीMon, 19 Feb 2018 04:16 PM
हमें फॉलो करें

होली पर लॉन्च किया नया गाना

1 / 2

जैसे-जैसे होली के दिन करीब आ रहे हैं लोगों पर होली का खुमार बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। होली को अब 10 ही दिन बाकी है लेकिन भोजपुरी सिनेमा में इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। दरअसल, बिहार में होली काफी धूम-धाम से मनाई जाती है। इस पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने के लिए फिल्म मेकर्स भी पीछे नहीं रहते। हाल ही में एक ऐसा ही भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जी हां, होली और जीएसटी को मिलाकर बनाया गया ये गाना यू-ट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक बार सुनने के बाद आप भी इस गाने के फैन हो जाएंगे। इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। यू-ट्यूब पर इस गाने को अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

B'DAY SPL: सलमान और दूसरे खान्स की वजह से बर्बाद हुआ इस एक्ट्रेस का करियर, बी ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा काम

OMG: पापा की पार्टी में लाखों का पर्स लेकर पहुंचीं करिश्मा कपूर, दाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

 

अब तक 20 लाख लोग देख चुके हैं

2 / 2

गाने में दिखाया गया है कि लड़के वाले शादी के बदले लड़की वालें से जीएसटी लगाकर 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। यह बात लड़की को उसके पिता बताते हैं तो  लड़की (आम्रपाली) खुद लड़के से इस बारे में बात करने पहुंच जाती है। और इसी के ऊपर पूरी गाना फिल्माया गया है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली की कैमेस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। आम्रपाली पॉप्यूलर भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, जो अपने कई गानों से यू-ट्यूब पर तहलका मचा चुकी हैं। बता दें कि पहले इस गाने का ऑडियो रिलीज किया गया था, इसके हिट होने के बाद निरहुआ की म्यूजिक कंपनी ने गाने की वीडियो रिलीज की। इस गाने को निरहुआ ने डायरेक्ट किया है। साथ ही उन्होंने इसे प्रियंका सिंह के साथ गाया है। 


 

ऐप पर पढ़ें