भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का हुआ था एक्सीडेंट, फैंस के साथ फोटो शेयर कर बयां किया दर्द
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का दो दिन पहले कार एक्सीडेंट हो गया था। दरअसल, रानी की गाड़ी मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक दूसरी गाड़ी से जा भिड़ी थी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि रानी चटर्जी इस दौरान घायल...
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का दो दिन पहले कार एक्सीडेंट हो गया था। दरअसल, रानी की गाड़ी मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक दूसरी गाड़ी से जा भिड़ी थी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि रानी चटर्जी इस दौरान घायल हो गई थीं। रानी के बांए पैर और हाथ में काफी चोट आई थी। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था। रानी ने जानकारी दी है कि उनके बांए कंधे में बैंडेज लगी है। डॉक्टर ने रानी को कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन रानी काम पर वापस लौट आई हैं।
रानी चटर्जी ने बेड रेस्ट खत्म कर दिया है। वे काम पर वापस आ गई हैं। हालांकि, अभी उनकी तबियत पूरी तरह से ठीक नहीं है लेकिन रानी ने अपने फैंस के साथ एक फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी है कि उन्हें बिस्तर पर खाली बैठना रास नहीं आ रहा था। इसलिए उन्होंने म्यूजिक की मदद से अपना दिमाग डाइवर्ट किया। रानी फोटो में हार्मोनियम पर गाने की प्रैक्टिस करती दिखाई दे रही हैं।
रानी फोटो शेयर करने के साथ लिखती हैं कि मन के शान्ति खातिर कबो संगीत का सहारा हमके बहुत खुशी देता मन शान्त हो जाला और ज्ञान भी बढ़ जाला ए फोटो से आप लोग के समझ में आ जाई की हम काफी बेहतर हो गइल बानी हाथ के पट्टी खुल गई ल बा पैर भी अब काफी बेहतर बा सब के आशीर्वाद से हम ठीक हो रहल बानी सबके दिल से धन्यवाद चेहरा पे दाग आइल रहे बकिर माता जी के कृपा से अब उहो ठीक बा।
आपको बता दें कि रानी की हाथ की पट्टी खुल गई है और पैर में भी काफी आराम है। रानी जल्द ही बेहतर हो जाएंगी।