Video: लंदन की सड़कों पर आम्रपाली दुबे का जलवा, ठुमके देख छूटे निरहुआ के पसीने
भोजपुरी फिल्मों की यू-ट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों लंदन में अपना जलवा दिखा रही हैं। जी हां, दरअसल भोजपुरी सिनेमा अब बॉलीवुड को टक्कर देने के लिए तैयार है। तभी तो...
भोजपुरी फिल्मों की यू-ट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों लंदन में अपना जलवा दिखा रही हैं। जी हां, दरअसल भोजपुरी सिनेमा अब बॉलीवुड को टक्कर देने के लिए तैयार है। तभी तो बॉलीवुड की तर्ज पर भोजपुरी स्टार भी अब विदेशों में शूटिंग कर रहे है। भोजपुरी फिल्मों मेंनई कहानियां देखने को मिल रही हैं। उनकी फिल्मों का लेवल भी बढ़ रहा है और बजट भी। तभी तो भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव अपनी सुपरहिट जोड़ीदार आम्रपाली दुबे को लेकर लंदन पहुंच गए हैं। निरहुआ और आम्रपाली अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ की शूटिंग लंदन में कर रहे है।
रिलीज से पहले Controversy में घिरी सनी लियोनी की बायोपिक KARENJIT KAUR, 'कौर' शब्द पर विवाद
दूसरे देशों में भी होगी शूटिंग...
पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही ‘निरहुआ चलल लंदन’ के निर्माता सोनू खत्री हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई, नेपाल और लंदन सहित कई देशों में हुई है। बड़े बजट की इस फिल्म को चंद्रा पंत ने डायरेक्ट किया हैं। फिल्म में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुब के अलावा सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, मनोज सिंह टाईगर, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान जैसे भोजपुरी एक्टर्स भी नजर आएंगे।