कोरोना: भारती सिंह ने वायरस से बचने के लिए निकाला शानदार वैक्सीन, देखें वीडियो
कोरोना वायरस से इस वक्त पूरा देश परेशान हैं। सभी इस वायरस के जल्द से जल्द खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। सेलेब्स भी इस वायरस से बचने के लिए अपने घर में आइसोलेशन पर हैं। इसके साथ ही वे फैन्स से घर पर...
कोरोना वायरस से इस वक्त पूरा देश परेशान हैं। सभी इस वायरस के जल्द से जल्द खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। सेलेब्स भी इस वायरस से बचने के लिए अपने घर में आइसोलेशन पर हैं। इसके साथ ही वे फैन्स से घर पर रहने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच भारती सिंह इस मुश्किल समय में अपने फैन्स को बहुत एंटरटेन कर रहे हैं। वीडियो में भारती सिंह एक वैक्सीन के बारे में बता रही हैं, जिसका नाम है 'GPB21D'। बता दें कि भारती जिस वैक्सीन की बात कर रही हैं वो है 'घर पर बैठो 21 दिन'। फैन्स को भारती का ये वैक्सीन काफी पसंद आ रहा है।
इससे पहले वीडियो शेयर कर बताया था लॉकडाउन के बाद लड़कियों का हाल...
कुछ दिनों पहले भारती ने एक वीडियो शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में वह तकिए के पीछे अपना चेहरा छिपाए बैठी हुई हैं, लेकिन जब वह तकिया अपने चेहरे से हटाती हैं तो उनके चेहरे पर दाढ़ी और मूछें नजर आती हैं। उनके इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो के माध्यम से भारती ने बताने की कोशिश की है कि 21 दिनों के बाद लड़कियों की ऐसी हालत हो जाएगी।