कोरोना लॉकडाउन के बीच भाबीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस ने झाड़ू के साथ किया डांस, देखें वीडियो
कोरोना संकट के बीच देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में जरूरी सेवाओं के अलावा अन्य लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। लॉकडाउन के इस समय में एक्टर-एक्ट्रेस अपने...
कोरोना संकट के बीच देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में जरूरी सेवाओं के अलावा अन्य लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है।
लॉकडाउन के इस समय में एक्टर-एक्ट्रेस अपने तरीके से समय बिता रहे हैं। कोई वर्कआउट कर रहा है तो कोई बर्तन धो रहा है। वहीं, अब भाबीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने एक वीडियो शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि वह क्या कर रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में शुभांगी अत्रे झाड़ू लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। वह फिल्म साथिया के गाने ओ हमदम सुनियों रे पर डांस भी कर रही हैं।
इस वीडियो को अपलोड करते हुए शुभांगी ने लिखा कि क्लीनिंग भी, डांस भी। साथ ही उन्होंने लॉकडाउन और स्टेहोम का हैशटैग लगाया है। शुभांगी के इस वीडियो पर काफी यूजर्स कमेंट कर चुके हैं। वहीं, कईयों ने लाइक भी किया है।
बता दें कि शुभांगी ने पहले एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह किचन में थीं। वहीं, कैटरीना कैफ ने वीडियो शेयर किया था जिसमें वह पहले बर्तन धुलती हुई दिखाई दी थीं तो वहीं, एक अन्य वीडियो में कैटरीना झाड़ू लगाते हुए देखी जा सकती थीं। साथ ही वह झाड़ू को बैट बनाकर शॉट खेलती हुई भी दिख रही थीं।