निक जोनास से पहले ये बॉलीवुड स्टार्स थे प्रियंका चोपड़ा के दिवाने
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार हो चुकी हैं। आज प्रियंका 36 साल की हो गई हैं। फैंस प्रियंका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहें हैं। तो आइए जानें प्रियंका के...
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार हो चुकी हैं। आज प्रियंका 36 साल की हो गई हैं। फैंस प्रियंका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहें हैं। तो आइए जानें प्रियंका के जन्मदिन के अवसर पर जाने उनके लव अफेयर के बारें में।
वैसे नेम और फेम प्रियंका चोपड़ा ने बहुत पाई है। आज कल ये बॉलीवुड एक्ट्रेस अमेरिकन सिंगर निक जोन्स को डेट कर रही हैं। प्रियंका निक को अपने साथ भारत अपनी फैमली से मिलवाने भी लेकर आई। उनके भारत आने की खुशी में प्रियंका ने घर पर पार्टी भी रखी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और फैमली मेंबर शामिल हुए। फिलहाल प्रियंका निक के साथ वापस यूएस चली गई हैं।
लेकिन बता दें कि देसी गर्ल प्रियंका की लाइफ में निक जोनास पहले आदमी नहीं है जिन्हें प्रियंका डेट कर रही हैं। जी हां, प्रियंका का नाम इससे पहले भी बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। तो आइए जानते हैं कि निक से पहले रह चुके प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में।
प्रियंका चोपड़ा का नाम अभी तक पांच लोगों के साथ जुड़ चुका है। जिनमें असीम मर्चेंट, अक्षय कुमार, हरमन बावेजा, शाहरुख खान और शाहिद कपूर जैसे सितारे शामिल हैं। बहरहाल, बॉलीवुड में लिंकअप, ब्रेअकप को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता।
असीम मर्चंट
असीम मर्चेंट वो पहले शख्स हैं जो प्रियंका चोपड़ा की जिंदगीं में शामिल हुए। असीम प्रियंका का पहला प्यार मानें जाते हैं। फिल्मों में आने से पहले प्रियंका उनको डेट किया करती थी। मगर जैसे ही प्रियंका को बॉलीवुड में सफलता मिली वैसे ही वह अपना पहला प्यार यानी असीम मर्चंट को भूल गईं।
दोनों के रिश्तों में दरार आने लगी। हाल के दिनों में असीम ने प्रियंका की जिंदगी की घटनाओं पर ‘67 डेज’ नाम की फिल्म बनाने की घोषणा की थी। परंतु कहा जा रहा है कि प्रियंका ने अदालत की मदद से इसे रुकवा दिया है। साफ है कि दोनों के संबंध अब मधुर नहीं हैं। अभिनय इंडस्ट्री में सिक्का जमने के साथ ही वह मर्चेंट से दूर हो गईँ।
शादीशुदा अक्षय कुमार की जिंदगी में कई ऐसी एक्ट्रसेस आईं जिनसे उनकी अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं उनमें से एक प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल था। भले ही प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में सनी देओल की फिल्म हीरो से एंट्री की लेकिन उनकी फिल्म 'अंदाज' से उन्हें ज्यादा पॉपूलेरिटी मिली।
इस फिल्म में अक्षय कुमार इनके साथ थे। अक्षय कुमार के साथ बनी जोड़ी काफी पॉपुलर रही। बाद में ये कई फिल्म में साथ दिखे और खबरें तो यहां तक थीं कि इन दोनों का अफेयर भी चला था। बता दें कि इनके अफेयर को लेकर अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने उन्हें तलाक तक की धमकी दे डाली थी। तब अक्षय ने प्रियंका को छोड़ दिया।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ रिश्ता टूटने के बाद प्रियंका ने हरमन बावेजा को डेट करना शुरू किया। इन दोनों के लव अफेयर के चर्चे खूब सुनने को मिले।
दोनों ने साथ में लव स्टोरी 2050 में काम किया। मगर हरमन के डूबते करियर के कारण प्रियंका ने उनसे अपना रिश्ता खत्म कर लिया। कहा यह भी जाता है उस समय हरमन बिपासा बसु को डेट करने लगे थे।
शाहिद कपूर
प्रियंका और शाहिद ने हमेशा मीडिया में इस बात का खंडन किया कि उनके संबंध एक-दूसरे से को-स्टार से ज्यादा नहीं हैं, लेकिन लंबे समय तक दोनों की नजदीकियों की खबरें आती रहीं।
फिल्म 'कमीने' के दौरान प्रियंका और शाहिद एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में दोनों ने सगाई तक कर ली थी। मगर फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया।
शाहरुख खान
अफवाहों की फिल्मी गलियों में हमेशा अपना दामन बचाए रहे शाहरुख खान प्रियंका चोपड़ा के साथ नाम जुड़ने से नहीं बच सके। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के चर्चे भी मीडिया में खूब रहे। उन दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और कई बोल्ड सीन भी किए।
एक वक्त पर शाहरुख प्रियंका पर इतना ज्यादा फिदा हो गए कि वो उन्हें बाकी हीरोइनों से ज्यादा तरजीह देने लगे, यहां तक कि शाहरुख प्रियंका को बाकी प्रोड्यूसरों को रिकमेंड करने लगे। कभी शाहरुख के परिवार में प्रियंका का स्वागत होता था, लेकिन फिर खबरें आईं कि किंग खान की पत्नी गौरी और उनके दोस्तों ने प्रियंका का बायकॉट कर दिया है।
गेरार्ड बटलर
निक जोन्स प्रियंका चोपड़ा के पहले विदेशी ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। प्रियंका चोपड़ा का नाम हॉलीवुड एक्टर गेरार्ड बटलर के साथ भी जुड़ चुका है। विदेश से ये चर्चाएं तो आई थीं, लेकिन जब खुद गेरार्ड बटलर भारत आए तो प्रियंका से मिलने के लिए उनकी एक फिल्म के सैट पर जयपुर जा पहुंचे थे। ऐसे में बातों को हवा तो मिलनी ही थी।
कहा जाता है कि गेरार्ड भारत में किसी होटल में नहीं बल्कि प्रियंका के घर ही रूके थे। उनकी आने की खुशी में प्रियंका ने अपने घर पर पार्टी भी दी थी। इन दोनों का अफेयर खूब चर्चा में रहा था।