Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़badnam kar dogi of pawan singh bhojpuri songs went viral on social media

पवन सिंह का ये नया भोजपुरी गाना हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर वायरल

भोजपुरी में जाना पहचाना नाम पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम 'बदनाम कर दोगी' है। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को अभी तक दस लाख के आसपास व्यूज मिल...

Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 6 Sep 2019 07:44 PM
हमें फॉलो करें

भोजपुरी में जाना पहचाना नाम पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम 'बदनाम कर दोगी' है। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को अभी तक दस लाख के आसपास व्यूज मिल चुके हैं। 

इस भोजपुरी गाने में भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह हैं। उनके साथ अभिनेत्री रानी चटर्जी और प्रियंका सिंह हैं। गाने को काफी लोगों ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। 

बता दें कि भोजपुरी गाना वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। इस गाने को गाया है पवन सिंह और रानी चैटर्जी ने और लिखा है श्याम देहाती और आजाद सिंह ने। इस गाने में रैप दिया है रानी चैटर्जी ने।

बता दें कि हाल ही में पवन सिंह के कुछ गाने काफी वायरल हुए थे। इन वायरल गानों में सबसे ज्यादा भोजपुरी फिल्म 'पवन राजा' का गाना  'भर जाता ढोढ़ी' ' को देखा गया। 2017 में रिलीज हुआ ये गाना 2019 की टॉप गानों की लिस्ट में शामिल हुआ। इस गाने को अबतक 6 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें