Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Australian Model Erin Langmaid says she realized she was pregnant in the bathroom 10 minutes before giving birth on the floor

बच्चे को जन्म देने के 10 मिनट पहले मॉडल को हुआ प्रेग्नेंसी का एहसास, सोशल मीडिया पर शेयर की फीलिंग

23 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई मॉडल एरिन लेंगमैड (Erin Lengmaid) ने का एक खुलासा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में मॉडल एरिन लेंगमैड मां बनीं है। उन्होंने एक खूबसूरत बेबी को जन्म दिया है। अब आप...

Radha Sharma sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 16 Nov 2019 07:42 AM
हमें फॉलो करें

23 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई मॉडल एरिन लेंगमैड (Erin Lengmaid) ने का एक खुलासा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में मॉडल एरिन लेंगमैड मां बनीं है। उन्होंने एक खूबसूरत बेबी को जन्म दिया है। अब आप कहेंगे कि इसमें नई बात क्या और चौंकानी वाली बात क्या है। अगर आपके भी मन में ऐसा सवाल आ रहा है तो आप एक बार इस खबर को जरूर पढ़ें। 

दरअसल, मॉडल एरिन लेंगमैड की कहानी अन्य मां बनने वाली महिलाओं से थोड़ा अलग है। इसलिए मॉडल की हर जगह चर्चाएं हो रही हैं। एरिन लेंगमैड ने अपने सोशल अकाउंट से एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने यह खुलासा किया है कि उन्हें अपनी डिलीवरी के मात्र 10 मिनट पहले पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं। एरिन ने बाथरूम में अपने बच्चे को जन्म दिया। उनकी कहानी मीडिया में आने के बाद लोग इसे सुनकर हैरान हैं। 

'मर्दानी 2' को लेकर रानी मुखर्जी ने दिया बयान, बोलीं, 'हर रोज हमारे आसपास घटती ये घटनाएं'

A post shared by Erin Langmaid (@erinlangmaid) on

एरिन ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी अपने फैंस और फॉलोअर्स को दी है। एरिना ने जो फोटो शेयर की है उसमें एरिन उनके ब्वॉयफ्रेंड और उनका उनकी गोद में दिख रहा है। एरिन ने अपने बच्चे की एक और दूसरी तस्वीर पोस्ट कर अपने प्रेग्नेंसी के बारें में खुलासा किया और बताया कि उन्होंने कैसे अपने बेबी को जन्म दिया। एरिना के अनुसार, उन्हें न तो बेबी बंप था और न मॉर्निंग सिकनेस थी। वह गर्भ निरोधकों पर थी, उसने कहा, और उसके सभी कपड़े फिट थे। एरिन लैंगमिड ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कहा कि वो उनके जीवन का सबसे कठिन सप्ताह है। जो भी हुआ बेहद अचानक हुआ।

VIDEO-तानाजी टीचर में हाथों में केसरी झंडा लिए दिखे अजय देवगन

A post shared by Erin Langmaid (@erinlangmaid) on

ऑस्ट्रेलियाई समाचार आउटलेट्स के अनुसार, लैंगमेड के बच्चे का वजन जन्म के समय आठ पाउंड था। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर्स का कहना है कि इस स्थिति को विज्ञान की भाषा में गुप्त गर्भावस्था कहते हैं। ऐसे मामले 2,500 से किसी एक महिला में देखने को मिलता है। इस स्थिति में महिला को उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता नहीं चलता और ना ही कोई शारीरिक बदलाव महसूस होता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🌗

A post shared by Erin Langmaid (@erinlangmaid) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें