Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Athiya Shetty KL Rahul wedding celebrities and friends attend sangeet ceremony

Athiya Shetty KL Rahul Sangeet: संगीत सेरेमनी में माना शेट्टी ने किया परफॉर्म, देखिए फंक्शन का वीडियो

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: अथिया और केएल राहुल की प्री वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई। रविवार को उनकी संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर सभी कार्यक्रम हो रहे हैं।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSun, 22 Jan 2023 11:10 PM
हमें फॉलो करें

Athiya Shetty KL Rahul Wedding: अथिया शेट्टी और केएल राहुल की प्री वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई। रविवार को उनकी संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर सभी कार्यक्रम हो रहे हैं। इस ग्रैंड वेडिंग की तैयारियां काफी पहले ही शुरू हो गई थी। संगीत में करीबी लोग ही मौजूद रहेंगे। सोशल मीडिया पर उनके बंगले के बाहर की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हैं। बंगले को रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया गया

पहुंचने लगे सेलिब्रिटीज
अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। रविवार की सुबह सुनील शेट्टी पपराजी से रूबरू हुए। उन्होंने सभी रिपोटर्स और कैमरापर्सन के लिए खास इंतजाम किए हैं। सुनील शेट्टी ने कहा कि वह दोनों को लेकर फोटोज के लिए उनके सामने आएंगे। बहरहाल शादी से पहले उनके फार्महाउस पर कई सेलिब्रिटीज के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बॉलीवुड के दिग्गज फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को संगीत कार्यक्रम में जाते हुए देखा गया। वह ट्रेडिशनल आउटफिट मे नजर आए। रोहन अपनी कार से पहुंचे थे। 
 

माना शेट्टी की डांस परफॉर्मेंस
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीत में सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी और बेटे अहान शेट्टी ने परफॉर्म किया। अथिया की करीबी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर की भी डांस परफॉर्मेंस की भी खबर आई है। हालांकि फंक्शन से अथिया और केएल राहुल के डांस का वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है।

नो फोन पॉलिसी लागू
शादी में करीब 100 मेहमानों को बुलाया गया है। अन्य सेलिब्रिटी वेडिंग की तरह अथिया और केएल राहुल की शादी में भी नो फोन पॉलिसी लागू है। मेहमानों का फोन ले जाना मना है जिससे उनकी तस्वीरें लीक ना हों।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें