फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजनअथिया की मेहंदी सेरेमनी में जमकर झूमे सुनील शेट्टी, एंजॉय करती दिखीं कृष्णा श्रॉफ

अथिया की मेहंदी सेरेमनी में जमकर झूमे सुनील शेट्टी, एंजॉय करती दिखीं कृष्णा श्रॉफ

Athiya Shetty Kl Rahul: अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने मेहंदी सेरेमनी की फोटोज पोस्ट की हैं। इस फंक्शन में परिवार के लोग, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। सामने आई फोटोज में सभी डांस कर रहे हैं।

अथिया की मेहंदी सेरेमनी में जमकर झूमे सुनील शेट्टी, एंजॉय करती दिखीं कृष्णा श्रॉफ
Shrilataलाइव हिंदुस्तान,मुंबईSun, 29 Jan 2023 09:44 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Athiya Shetty Mehendi Ceremony: अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी को सात फेरे लिए। नो फोन पॉलिसी के चलते उनकी प्री वेडिंग की तस्वीरें नहीं आ पाई थीं। शादी के बाद कपल हर दिन अनदेखी तस्वीरें शेयर कर रहा है। अब अथिया ने मेहंदी सेरेमनी की फोटोज पोस्ट की हैं। इस फंक्शन में परिवार के लोग, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए। सामने आई फोटोज में सभी डांस कर रहे हैं। तो एक फोटो में अथिया शरारती अंदाज में कैमरे की ओर देख रही हैं।

मेहंदी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीरें
अथिया ने मेहंदी की कुल 5 फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में अथिया दोनों हाथों में मेहंदी लगाए हुए हैं। केएल राहुल उनका गाल खींच रहे हैं। दूसरी फोटो में सुनील शेट्टी डांस करते दिख रहे हैं। उनके सामने अथिया खड़ी हैं। आस-पास अन्य लोग भी खुशी में झूम रहे हैं। तीसरी फोटो में कृष्णा श्रॉफ को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने व्हाइट ब्रालेट के साथ व्हाइट-येलो कलर का स्कर्ट पहना है। एक फोटो में अथिया और केएल राहुल दोस्तों के साथ डांस कर रहे हैं। पोस्ट के साथ अथिया ने कैप्शन दिया, ‘22.01.23’ दूसरी तरफ केएल राहुल ने भी इसी कैप्शन के साथ कुछ अन्य फोटोज शेयर की। 

 

सेलेब्स ने दी बधाई
अथिया के पोस्ट पर सेलिब्रिटीज ने खूब प्यार लुटाया। भूमि पेडनेकर ने कमेंट में हार्ट का इमोजी बनाया। इलियाना डीक्रूज ने लिखा, आह, खूबसूरत क्रेजी बच्ची। उनके अलावा कृष्णा श्रॉफ, ईशा गुप्ता, धनश्री, रिद्धिमा कपूर, आयशा श्रॉफ और साकिब सलीम ने उन्हें बधाई दी। 

 

फार्महाउस पर की थी शादी
अथिया और राहुल ने 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर शादी की। जहां करीबी लोग ही मौजूद रहे। बंगले को सफेद रंग के फूलों से सजाया गया था। प्री-वेडिंग सेरेमनी एक दिन पहले हुई थी। हल्दी सेरेमनी में पीले रंग के फूलों से सजावट की गई। 

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।