Hindi NewsEntertainment NewsArjun Rampal: invited wife mehr in pregnant girlfriend gabriella demetriades baby shower party

Arjun Rampal ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के Baby Shower पार्टी में किया पहली पत्नी मेहर को इंवाइट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबर है कि अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद अर्जुन ने थोड़े ही दिन...

Arjun Rampal ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के Baby Shower पार्टी में किया पहली पत्नी मेहर को इंवाइट
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 22 May 2019 05:59 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबर है कि अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद अर्जुन ने थोड़े ही दिन पहले अपने सोशल अकाउंट से किया था। 

उन्होंने खुद बताया था कि वह तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद (Gabriella Demetriades) प्रेग्नेंट हैं। अर्जुन अपने खुलासा के साथ गैब्रिएला के संग एक फोटो शेयर की थी, जिसमें गैब्रिएला का बेबी बंप दिखाई दे रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun (@rampal72) on

इन दोनों को लंच करते और हॉस्पिटल जाते कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। मीडिया में आजकल अर्जुन रामपाल सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का वे काफी ध्यान भी रख रहे हैं। हाल ही में अर्जुन रामपाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक फोटो अपलोड की है।

DNA की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में खबर सामने आई है कि अर्जुन रामपाल जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के लिए बेबी शावर ऑर्गेनाइज करने वाले हैं। पार्टी में अर्जुन रामपाल के सभी करीबी दोस्त शामिल होंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun (@rampal72) on

साथ ही ऐसी खबर आ रही हैं कि उनकी पहली पत्नी मेहर और दोनों बेटियां भी इस पार्टी का हिस्सा रहेंगी। उन्होंने खुद फोन कर मेहर को इंवाइट किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें