Hindi NewsEntertainment Newsarjun rampal ex wife mehr jesia reacted on gabriella demetriades pregnancy news

Arjun Rampal की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी न्यूज पर दिया उनकी पहली पत्नी मेहर ने ये स्टेटमेंट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर लोगों को दी। आई खबरों की मानें तो अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड...

Arjun Rampal की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी न्यूज पर दिया उनकी पहली पत्नी मेहर ने ये स्टेटमेंट
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीFri, 26 April 2019 05:14 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर लोगों को दी। आई खबरों की मानें तो अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं। अर्जुन रामपाल एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। वहीं गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी से अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया को कोई दिक्कत नहीं हैं।

मेहर की फ्रेंड के हवाले से मुंबई मिरर ने अपनी एक रिपोर्टमें बताया है कि मेहर को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की प्रेंग्नेंसी से कोई इश्यू नहीं है। मेहर ये एक्सेप्ट कर चुकी हैं कि अर्जुन ने मूवऑन कर लिया है। मेहर एक बहुत अच्छी मां हैं और मेहर हर वो चीज करना चाहती हैं जो उनके बच्चों के लिए ठीक हो। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun (@rampal72) on

हाल ही में अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया (Mehr Jesia) से तलाक देकर सभी को हैरान कर दिया था। मेहर से तलाक देने के बाद अर्जुन विदेशी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएडस (Gabriella Demetriades) को डेट करने लगे थे। अब इसी बीच खबर आ रही है कि अर्जुन रामपाल सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो शेयर की जिसने फैन्स को सरप्राइज कर दिया। 

अर्जुन रामपाल को अपनी पहली पत्नी मेहर जेसिया से दो बेटियां माहिका रामपाल और मायरा रामपाल हैं। जैसे ही दोनों ने यह खबर शेयर की उनके फैंस और बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। बधाई देने वालों में मलाइका अरोड़ा और सोफी चौधरी भी शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें