अर्जुन कपूर को अपने जन्मदिन से पहले मिली ये खूशखबरी, वीडियो शेयर बताई खुशी
अपने जन्मदिन से एक दिन पहले अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपने 1 करोड़ फैन फॉलोवर बना लिए हैं। अर्जुन ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी...
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली Tue, 25 June 2019 12:27 PM
अपने जन्मदिन से एक दिन पहले अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपने 1 करोड़ फैन फॉलोवर बना लिए हैं। अर्जुन ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी तस्वीरों का कोलाज बनाया था। उन्होंने उसके कैप्शन में कहा कि 10 मिलियन (1 करोड़)... आप सभी का धन्यवाद।
बुधवार को यानि 26 जून को अभिनेता अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगे। वह सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफार्स पर सक्रिय है और अपने पेशेवर जीवन और अपने निजी जीवन के कुछ हिस्सों के बारे में अपडेट साझा करने के लिए माध्यम का उपयोग करते हैं।
काम की बात करें तो अर्जुन जल्द ही आशुतोष गोवारीकर (Ashutosh Gowariker) की फिल्म 'पानीपत' (Panipat) में नजर आएंगे, जो एक पीरियड ड्रामा है। 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सैनन भी हैं।
लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।